Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नंगे पैर…गले में रुद्राक्ष और सूती परिधान; आखिर कौन हैं जोनास मसेट्टी, क्यों मिला ‘पद्मश्री’ सम्मान?

ब्राजील के वेदांत आचार्य जोनास मसेट्टी, जिन्हें 'विश्वनाथ' के नाम से भी जाना जाता है, को भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 28, 2025 | 12:06 PM

जोनास मसेट्टी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बीते कल यानी बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान एक शख्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जो नंगे पैर, गले में रुद्राक्ष की माल डाले हुए और तन पर सूती धोती लपेटे हुए ‘महामहिम’ के दरबार में पहुंचा था। ब्राजील के इस नागरिक को ‘पद्मश्री’ से भी नवाजा गया।

ब्राजील के वेदांत आचार्य जोनास मसेट्टी, जिन्हें ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है, को भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति समर्पण और वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया है।

आखिर कौन हैं जोनास मसेट्टी?

जोनास मसेट्टी का जन्म ब्राजील में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और शेयर बाजार में काम किया। हालांकि, जीवनशैली से संतुष्ट न होने पर उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया। भारत आकर उन्होंने वेदांत और योग का अध्ययन किया और आचार्य दयानंद सरस्वती के आश्रम में वेदांत की शिक्षा प्राप्त की।

नंगे पैर, गले में रुद्राक्ष, सूती परिधान…#Brazil के जोनस् मज़ेट्ठी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. मैकेनिकल इंजीनियर #JonasMasetti भारतीय आध्यात्म से इतने प्रभावित हैं कि विश्व में वेदांत और भगवत गीता के ज्ञान का प्रचार कर रहे हैं.#padmaawards2025 @indiainbrazil pic.twitter.com/0AvCy432W5 — SansadTV (@sansad_tv) May 27, 2025

गीता-रामायण का प्रचार-प्रसार

भारत में वेदांत और दर्शन की शिक्षा प्राप्त करने के बाद जोनास ने ब्राजील के पेट्रोपोलिस में ‘विश्व विद्या’ की स्थापना की। इस संस्था के माध्यम से वह न केवल ब्राजील, बल्कि अन्य देशों में वेदांत, योग, संस्कृत, गीता और रामायण का प्रचार-प्रसार करते हैं। उनकी शिक्षाओं से अब तक डेढ़ लाख से अधिक छात्र प्रभावित हो चुके हैं।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

भारत सरकार ने जोनास मैसेट्टी को उनके योगदान के लिए ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जोनास की तारीफ करते हुए उन्हें ‘भारत का सांस्कृतिक राजदूत’ कहा था।

पद्मश्री पाकर क्या बोले मसेट्टी

पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद जोनास ने कहा कि पद्म श्री उनके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। यह पुरस्कार युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि जोनास मैसेट्टी का जीवन भारतीय संस्कृति के प्रति उनके प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।

#WATCH | Delhi | On being conferred with the Padma Shri, Jonas Masetti, founder of Vishva Vidya Gurukulam in Brazil, says, “I was not expecting this. It’s a great honour… Many people in Brazil are studying Vedanta, and this is an honour not just for me but for our family… pic.twitter.com/uDKvPrEL5z — ANI (@ANI) May 28, 2025

जयंती विशेष: क्रांति के कर्णधार या ‘माफीवीर’? वीर सावरकर की वह कहानी…जो कर देगी दूध का दूध और पानी का पानी

पद्मश्री पुरस्कार क्या है?

पद्म श्री पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं।

Jonas masetti padma shri honor and identity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Brazil
  • Narendra Modi
  • Padma Shri Award

सम्बंधित ख़बरें

1

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

2

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

3

‘मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

4

महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.