Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका SC ने की खारिज, कहा- होगा जेल में ही इलाज

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 01, 2021 | 11:44 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

जोधपुर. एक बड़ी खबर के अनुस्सर अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) के मामले में अपने जीवन की आखिरी सांस तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम (Asaram) को अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने भी एक बड़ा तगड़ा झटका दिया है।  

क्या है घटना 

दरअसल अब सुप्रीम कोर्ट ने भी आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत देने से साफ़ इनकार कर दिया है।  आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके मेडिकल आधार पर 6 हफ्ते की एक जमानत मांगी थी।  इस मुद्दे पर आसाराम के अधिवक्ता प्रदीप चौधरी मुताबिक आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई अंतरिम जमानत अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। 

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी को पीटने वाले तालिबानी फरमान पर बोले अबू आजमी, ‘मैं नहीं समझता किसी को मारना चाहिए’

गजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रैंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग

क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा

Chandrapur News: कर्ज से जुड़े दस्तावेज पेश करें किसान, जिला सहकारी बैंक संचालक पाथोड़े की अपील

इस मुद्दे पर दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुये कहा कि, जिस अपराध के लिये उन्हें दोषी ठहराया गया है वह कोई सामान्य अपराध नहीं है।  अब उनका सभी प्रकार का आयुर्वेदिक इलाज जेल में कराये जायेंगे।  पता हो कि आसाराम की ओर से इलाज करवाने को लेकर एक अंतरिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई थी।  इस याचिका में आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उन्हें कम से कम 6 हफ्ते की जमानत दी जाए जिससे वह आयुर्वेद के सहारे अपना इलाज करवा सके।  हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में भी आसाराम की स्वास्थ्य की स्थिति की रिपोर्ट एम्स से मांगी थी। 

अब हाईकोर्ट में 3 सितंबर को सुनवाई

इधर दूसरी तरफ आसाराम के बेटे नारायण साईं ने उनकी जमानत को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में भी अपनी एक याचिका पेश कर रखी है।  अब उस पर दो दिन बाद यानी 3 सितंबर को सुनवाई होगी।  वहीं अब आसाराम के परिवार को आगामी 3 सितंबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  बता दें कि आसाराम लगभग 8 वर्षों से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है।  इन 8 सालों में आसाराम ने अपनी जमानत के लिये निचली कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट अनगिनत जमानत अर्जियां पेश की है लेकिन उन्हें किसी में भी राहत नहीं मिल पाई है। 

एक पैरोकार ने पेश किया था झूठा शपथ-पत्र 

ये भी गौरतलब है कि पूर्व में आसाराम के एक पैरोकार ने ही आसाराम के खराब स्वास्थ को लेकर एक झूठा शपथ पत्र पेश कर सुप्रीम कोर्ट से उनके लिए राहत मांगी थी।  उसकी पैरोकारी में आसाराम को राहत तो नहीं मिली लेकिन हुआ उल्टा, एक और केस आसाराम पर ही दर्ज कर लिया गया। 

 

Jodhpur supreme court rejects asaram interim bail plea said treatment will have to be taken in jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2021 | 11:44 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.