गिरिडीह में झड़प के बाद आरोपियों की तलाश जारी
रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में होली के दौरान हुई झड़प में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस बाबत आज यानी शनिवार को यह जानकारी दी। घोरथंबा इलाके में बीते शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस झड़प के दौरान कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।
इस बाबत गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बताया, “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH | Giridih: Aftermath of the clashes that broke out in Jharkhand’s Ghorthamba area between two communities during Holi celebrations yesterday. pic.twitter.com/oZn9dM2AWJ — ANI (@ANI) March 15, 2025
उन्होंने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
BIG | Another Hindu festival targeted in a pre-planned attack! Radical Islamists allegedly pelted stones & hurled glass bottles at a Holi procession near Gorthamba Masjid in Giridih, Jharkhand The violence escalated into arson, gutting over six shops, torching several vehicles,… pic.twitter.com/4kJAdBes2B — Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) March 15, 2025
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गिरिडीह के घोरथंबा में होली के जुलूस पर पथराव और आगजनी की दुखद घटना हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का नतीजा है।” केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी। उन्होंने कहा, “प्रेम और भाईचारे के पर्व होली पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
जानकारी दें कि, झारखंड के गिरिडीह जिले में बीते शुक्रवार 14 मार्च को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस दौरान कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। साथ ही कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)