Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jharkhand Election: झामुमो ने दो IPS समेत CEC को हटाने के लिए पत्र लिखा, BJP पर लगाए आरोप

झारखण्ड में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर रोज़ाना कोई नया बखेड़ा खड़ा हो रहा है। कांग्रेस के बाद अब राज्य की सत्ताधारी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने एक पत्र लिखा है, जिसमे मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा दो आईपीएस को हटाने की मांग की हैं।

  • By प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 28, 2024 | 09:59 AM

प्रेसवार्ता करते JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य [स्रोत: @JmmJharkhand]

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: सूबे की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर और एवी होमकर पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। झामुमो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीनों अधिकारियों को चुनाव से पहले हटाने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने बिना सबूत आरोप लगाने पर झामुमो प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि गिरिडीह पुलिस ने आज मंडल मुर्मू के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों को ले जा रहे वाहन को रोका। जब पूछा गया, तो वाहन में बैठे लोगों ने बताया नहीं कि वे कहां जा रहे थे। इसलिए, पुलिस ने वाहन को हिरासत में ले लिया। मंडल मुर्मू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में से एक हैं, जिन्होंने बरहाइट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

गिरिडीह में चुनाव प्रक्रिया के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान पाया कि राज्य के मुख्यमंत्री और बरहेट विधानसभा से उम्मीदवार श्री हेमन्त सोरेन के नामांकन प्रस्तावक श्री मंडल मुर्मू को कुछ लोगों द्वारा ले जाया जा रहा था। इस पूरे प्रकरण में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा और अन्य… pic.twitter.com/k6TfsjCg1J — Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) October 27, 2024

इसे भी पढ़ें : यूपी में मोहित पांडेय की मौत से गरमाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जानिए 2018 से लेकर अब तक हो चुकी हैं कितनी मौतें

अपने बयान में भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन हमारे स्टार प्रचार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन के प्रस्तावक को चुनावी नतीजों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके गिरिडीह प्रशासन पर वाहन छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है और उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की जांच करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर अमित शाह के वार पर टीएमसी ने किया करारा पलटवार, लगाए ये बड़े आरोप

निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
प्रवक्ता भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग से झारखंड में निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीईओ के साथ-साथ आईपीएस अधिकारियों संजय आनंद लाठकर और एवी होमकर को उनके चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का भी आग्रह किया। अब देखना यह होगा कि झामुमो के इन आरोपों पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया होती है तथा चुनाव आयोग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड चुनाव 2024: ऐसा क्या बोल गए कांग्रेस नेता इरफान, भरी सभा में रोने लगीं सीता सोरेन

Jharkhand election jmm writes letter to remove cec along with two ips accuses bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 09:59 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

‘JMM सरकार को बदनाम करने के लिए की जा रही फंडिंग’, विधानसभा में बोले सीएम सोरेन

2

झारखंड की जेलों में उम्र कैद की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, सीएम सोरेन ने दी मंजूरी

3

पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु: नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे हेमंत ने दी मुखाग्नि

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.