-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jammu Kashmir Election 2024 Campaign For Second Phase Ends Voting On 25th September
जम्मू-कश्मीर में कल सेकेंड फेज की 26 सीटों पर मतदान, इस बार उमर अब्दुल्ला भी मैदान में
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। इस बार इसमें 25.78 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल यानी बुधवार 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। इस बार इसमें 25.78 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।
वहीं सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। इस बारे में चुनाव आयोग की माने तो, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स फिलहाल मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। इस बार दूसरे फेज में 131 कैंडिडेट्स करोड़पति और 49 पर क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं।
जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बीते सोमवार शाम को थम गया। इसके साथ ही दूसरे चरण के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री मोदी ने जहां सत्तारूढ़ दल के पक्ष में दो रैली की, वहीं राहुल गांधी ने भी कांग्रेस और गठबंधन के लिए वोट मांगे।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
#WATCH | Security tightened in Rajouri district in preparation for the second phase of J&K Assembly elections scheduled for tomorrow, 25th September. Security personnel deployed and vehicles being deployed. 26 assembly seats in six districts of J&K will go to polls tomorrow. pic.twitter.com/vXhYLbTaZN — ANI (@ANI) September 24, 2024
जहां प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 19 सितंबर को दो रैलियों – एक श्रीनगर और एक रियासी जिले के कटरा में- को संबोधित किया था. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी, मेंढर, सुरनकोट, थानामंडी और नौशेरा में रैलियों को संबोधित किया था। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी BJP उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए जम्मू क्षेत्र के दो जिलों में पहुंचे थे और बीते रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पुंछ, बुधल और सुंदरबनी में रैलियों को संबोधित किया। BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी जम्मू में प्रचार किया था।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे। वहीं राहुल गांधी ने दो रैलियों – एक पुंछ के सुरनकोट निर्वाचन क्षेत्र में और दूसरी श्रीनगर के सेंट्रल-शालटेंग में – को संबोधित किया था। इसके अलावा, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की तरफ से प्रचार अभियान की कमान पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने संभाली था।
जानकारी दें कि पहले चरण के तहत बीते 18 सितंबर को हुए मतदान में करीब 61.38 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि शेष 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव एक अक्टूबर को होंगे। वहीं मतों की गिनती आगामी 8 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछला विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुआ था।
Jammu kashmir election 2024 campaign for second phase ends voting on 25th september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Jul 09, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Jul 09, 2026 | 06:15 AMकोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














