Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 28, 2024 | 08:47 AM

प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कुलगाम: कश्मीर से मिली एक सनसनीखेज खबर की मानें तो यहां कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। यहां के आदिगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है। वहीं सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। इस बाबत कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मिडीया ‘X’ पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस और सेना तैनात हैं।

जानकारी दें कि, बीते 27 सितंबर शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ऐसे युवाओं को चिन्हित करने के प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

यहां पढ़ें – जगन आज नहीं जा पाएंगे तिरुमला मंदिर, मंदिर जाने से रोका गया

सम्बंधित ख़बरें

-50 डिग्री में 18,000 फीट पर जवानों का ‘नागिन डांस’, वीडियो ने जीता देश का दिल

नवभारत संपादकीय: सेना को सीधा व स्पष्ट निर्देश क्यों नहीं

शोपियां लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत, बोले- कभी सोचा नहीं था बिना हथियार यहां आ पाऊंगा

Agniveer Recruitment Rules 2026: शादी की तो छिन जाएगी नौकरी! सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए जारी किए सख्त नियम

#WATCH | Kulgam, J&K: Visuals from where the encounter started at Adigam Devsar area of Kulgam. (Visuals deferred by unspecified time) https://t.co/0MolKiPheA pic.twitter.com/WOIK8Henq4 — ANI (@ANI) September 28, 2024

मामले पर पुलिस के अनुसार, औपचारिक रूप से शामिल किये जाने से पहले ऐसे युवकों को आतंकवादी कृत्य करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दिये जाते थे। पुलिस ने कहा कि, ‘‘जांच के दौरान, इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवकों की पहचान की गई। यह बात सामने आई कि पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ने जेल में बंद एक ओजीडब्ल्यू की सहायता से कई युवकों चिन्हित किया था, जो अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए थे।”

Kashmir Zone Police tweets, “Encounter has started at Adigam Devsar area of Kulgam. Police and security forces are on the job. Further details shall follow.” pic.twitter.com/QPoo9uS7aa — ANI (@ANI) September 28, 2024

यहां पढ़ें – लेबनान पर इजरायली एयरस्ट्राइक, हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर सस्पेंस, मिसाइल कमांडर ढेर

पुलिस के अनुसार इन युवकों को पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक भी उपलब्ध कराए गए थे। इस मामले में अब तक आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इनसे रिमोट सहित पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, पिस्तौल की तीन मैगजीन, 25 गोलियां, चार हथगोले और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jammu and kashmir encounter between security forces and terrorists continues in kulgam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2024 | 08:45 AM

Topics:  

  • Indian Army

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.