-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Hezbollah War Hezbollah Headquarters Many Injured And Killed
लेबनान पर इजरायली एयरस्ट्राइक, हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर सस्पेंस, मिसाइल कमांडर ढेर
- Written By: राहुल गोस्वामी
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई अब और भी भयंकर होती जा रही है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल को हमले में मार गिराया है।

हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर सस्पेंस,
नई दिल्ली: जहां एक तरफ इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई अब और भी भयंकर होती जा रही है। वहीं इस जंग में लेबनान भी फंस चुका है। बीते शुक्रवार देर शाम इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक के बाद एक कई एयरस्ट्राइक की गईं हैं। इसे स्ट्राइक को इजरायल का लेबनान में सबसे भयंकर हमला माना जा रहा है।
इतना ही नहीं इजरायल ने बेरूत स्थित हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर भी हमला किया। ये मुख्यालय एक रियाशी इमारत के नीचे बताया जा रहा था। कहा जा रहा है कि इसमें हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने बंकर बनाया हुआ था। पहले बताया गया था कि बंकर में नरसल्लाह हो सकता है। हालांकि अब इजरायली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल को हमले में मार गिराया है।
Muhammad Ali Ismail, the Commander of Hezbollah’s Missile Unit in southern Lebanon, and his deputy, Hussein Ahmad Ismail, have been eliminated in a precise IAF strike by Israel. pic.twitter.com/rhjMgLQ0gM — ANI (@ANI) September 28, 2024
दरअसल बीते शुक्रवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी को पता चला था कि शाम 6 बजे नसरल्लाह इसी हेडक्वार्टर पहुंचेगा। इसके 5 मिनट बाद इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमले में उसके भाई समेत हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे जाने का दावा किया गया था। वहीं मामले पर लेबनानी सशस्त्र समूह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स न्यूज एजेंसी को जानकारी दी कि बीते शुक्रवार शाम को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायल के हमलों के बाद हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह से कोई भी संपर्क नहीं हो सका।
यहां पढ़ें – मेटा पर 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना, फेसबुक यूजर्स के पासवर्ड सिक्योरिटी मामले में EU का सख्त कदम
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
वाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट: कच्चे तेल के बाजार में भारी उबाल, $1 से ज्यादा महंगा हुआ ब्रेंट क्रूड
हालांकि सूत्रों की मानें तो हिज्बुल्लाह की तरफ से बी इसका खंडन कर दिया गया है। यङ भी बताया जा रहा है कि हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को भी इसकी जानकारी दी थी। इन हमलों में 6 इमारते पूरी तरह तबाह हो गईं। इस हमले में 2 की मौत हुई है जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इस बाबत इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा था कि इसने आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया। हिजबुल्ला के अल-मनार टेलीविजन के अनुसार, दहिया के हरेत हरीक इलाके में चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। खबर में कहा गया था कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं।
यहां पढ़ें – UNGA में पाक पीएम शहबाज शरीफ ने गाया कश्मीर राग
वहीं स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने बताया था कि बीते शुक्रवार सुबह इजराइली हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए, जिससे इस सप्ताह लेबनान में मरने वालों की संख्या 720 से अधिक हो गई। वहीं मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Israel hezbollah war hezbollah headquarters many injured and killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर
Jul 18, 2026 | 09:57 AMबांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
Jul 18, 2026 | 09:48 AMपुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Jul 18, 2026 | 09:40 AMShani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Jul 18, 2026 | 09:25 AMमोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Jul 18, 2026 | 09:24 AMबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:22 AMHrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
Jul 18, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














