Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी

Punjab CM Death Threat: पंजाब के जालंधर में 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीएम मान को भी जान से मारने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 07, 2026 | 02:31 PM

जालंधर में फिर मिली धमकी, प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalandhar School Bomb Threat: मंगलवार को पंजाब में हुए दो धमाके के बाद एक बार फिर से गुरुवार को जालंधर में कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर के करीब 6 स्कूलों को ऐसे ई-मेल भेजे गए। इसमें बम धमाके और आत्मघाती कार हमले जैसी धमकियां दी गई हैं। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद से लोग दहशत में आ गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बम धमाके की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। साथ ही एपीजे स्कूल ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी जबकि बीएसएफ स्कूल को भी खाली करवाया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया। हालांकि कुछ स्कूलों ने सीधे तौर पर किसी खतरे की पुष्टि नहीं की, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई।

धमकी भरे ई-मेल में कई गंभीर बातें लिखी गई थीं। इसमें बीएसएफ और आर्मी कैंट पर ग्रेनेड अटैक का जिक्र किया गया। साथ ही लिखा गया कि 7 से 9 मई के बीच बच्चे स्कूल और कॉलेज न जाएं। मेल में आत्मघाती कार आईईडी हमला जैसी बातें भी कही गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

माफी मांगें या कोर्ट चलें! BJP महासचिव ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस, पंजाब में मचा सियासी हड़कंप

बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद

बिहार में हुआ कैबिनेट विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो

पीएम समेत कई मंत्रियों का जिक्र

ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी जिक्र किया गया। उन पर कनाडा में हरदीप निज्जर की हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। धमकी वाले मेल में जालंधर के अलावा आदमपुर, बाबा बकाला, अमृतसर, जीरा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब जैसे इलाकों के नाम भी लिखे गए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद

चेकिंग अभियान चालू

इसके बाद से पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका हुए और आग लग गई।

इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के अनुसार, धमाका होते ही एक्टिवा में आग लग गई इसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। इसी तरह अमृतसर में भी धमाके हुए। तीन घंटे के भीतर हुए इन दो विस्फोटों ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी।

Jalandhar school bomb threat email punjab cm bhagwant mann security alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Bomb Threat Case
  • Narendra Modi
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.