बिहार में हुआ कैबिनेट विस्तार, सम्राट चौधरी के सिपहसलार बने निशांत कुमार, 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। सम्राट चौधरी समेत कैबिनेट के सभी 32 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।
- Written By: प्रिया जैस
कैबिनेट विस्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bihar Cabinet Expansion News: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी की गई। पटना में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट का विस्तार किया गया। गांधी मैदान में सम्राट चौधरी और उनकी कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली।
बिहार में कैबिनेट विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनाथ सिंह और कई अन्य नेता उपस्थित रहे। बिहार के लिए अहम चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशान्त कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी क्रम में रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने शपथ ली। इसके अलावा पटना के गांधी मैदान में रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार आज; निशांत को मिल सकती है कैबिनेट में जगह! पीएम मोदी-अमित शाह होंगे शामिल
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
मंत्री पद की ली शपथ
#WATCH | Bihar cabinet expansion | Shrawon Kumar, Vijay Kumar Sinha, Dilip Kumar Jaiswal, Nishant Kumar, and Leshi Singh take oath as ministers in the Chief Minister Samrat Choudhary-led cabinet in Bihar. (Source: DD News) pic.twitter.com/EfEhviCNCQ — ANI (@ANI) May 7, 2026
सुनील कुमार, बुलो मंडल ने ली शपथ
पटना में सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और प्रमोद कुमार ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।
VIDEO | Patna: Sunil Kumar, Shreyasi Singh, Mohd Zama Khan, Nand Kishore Ram, Shailesh Kumar alias Bulo Mandal, and Pramod Kumar, take oath as Bihar Ministers. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LRntsj77Ty — Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2026
5 नए मंत्री हुए शामिल
- निशांत कुमार
- दामोदर रावत
- बुलो मंडल
- भगवान सिंह
- श्वेता गुप्ता
यह भी पढ़ें – कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन
नीतीश कुमार ने बाकी सभी पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है। विभागों के संबंध में, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे कि किसे कौन सा विभाग और ज़िम्मेदारी मिलेगी।
भाजपा से 15 और जेडीयू से 13 मंत्रियों ने शपथ ली। सहयोगी दल से 4 मंत्रियों ने ली शपथ। नई सरकार में 15-13-4 का फॉर्मूला बनाया गया है। पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार पर सभी पुराने मंत्री बने रहेंगे। इनमें नए 5 मंत्रियों को जोड़ा गया है।
