Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद

Nishant Kumar Minister: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में निशांत कुमार समेत कई दिग्गजों ने ली शपथ।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 07, 2026 | 02:33 PM

बिहार कैबिनेट (फोटो सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशाल मंत्रिमंडल को देखें तो इसमें सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। इस मंत्रिमंडल में जहां पुराने चेहरों को स्थान दिया गया है, वहीं कई नए चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं।

3 पूर्व सीएम के बेटे बने मंत्री

इस मंत्रिमंडल में बिहार के तीन मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को भी स्थान दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को भी पहली बार मंत्री बनाया गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। सुमन नीतीश मंत्रिमंडल में भी शामिल थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा को भी इस विराट मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

BSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी

बिहार में हुआ कैबिनेट विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो

एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल

नीतीश पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि पिछली सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- असम में फिर हिमंता राज! 12 मई को होगा शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास

पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

बता दें कि पिछले महीने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने थे। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Bihar cabinet expansion samrat choudhary nitish kumar son nishant minister oath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Narendra Modi
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar
  • Samrat Choudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.