जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप

Jalandhar BSF Chowk Blast: जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद गाड़ी में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
jalandhar blast
बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

BSF Headquarters Jalandhar Blast: जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद गाड़ी में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्कूटी में हुआ ब्लास्ट

खबरों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी करके पार्सल की डिलीवरी देने गया था। इतने में पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति किसी के समझ नहीं आई। ब्लास्ट की आवाज से बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर मौजूद है।

घटनास्थल को सील किया गया

पुलिस इलाके को घेरकर सघन जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना से राज्य में हाल ही में हुई अन्य संदिग्ध वारदातों की यादें भी ताजा हो गई हैं। इससे पहले पहले चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था।

वहीं, कुछ दिन पहले पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत भी हुई थी। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिससे पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी मामलों की कड़ी को जोड़कर देख रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या फिर कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com