- Hindi News »
- India »
- Jaishankar Discusses With Mps On The Issue Of Bringing Back Indians From Ukraine Opposition Expresses Solidarity
यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के मुद्दे पर जयशंकर ने सांसदों से चर्चा की, विपक्ष ने एकजुटता व्यक्त की
- Written By: आसिफ सईद

Photo:Twitter/@DrSJaishankar
नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) से भारतीय नागरिकों (Indians In Ukraine) को वापस लाने के सरकार के प्रयास जारी रहने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ युद्धग्रस्त देश की स्थिति को लेकर चर्चा की और विपक्षी दलों ने वहां से भारतीयों की निकासी के प्रयासों को लेकर एकजुटता व्यक्त की।
जयशंकर की अध्यक्षता में मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, आनंद शर्मा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता, भाजपा के जी वी एन नरसिंह राव आदि ने हिस्सा लिया। इसमें विदेश मंत्री जयशंकर के अलावा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूक्रेन की स्थिति और वहां से भारतीयों को वापस लाने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी । जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ यूक्रेन के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक अभी समाप्त हुई। इस मुद्दे से जुड़े रणनीतिक और मानवीय आयामों पर अच्छी चर्चा हुई।”
उन्होंने कहा, ‘‘ यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के प्रयास के पक्ष में मजबूत एवं सर्वसम्मत संदेश।” बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘ यूक्रेन के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय से संबंधित परामर्श समिति की बैठक हुई। समग्र जानकारी और हमारे सवालों एवं चिंताओं का सटीक जवाब देने के लिए एस जयशंकर और उनके साथियों को धन्यवाद करता हूं। यही भावना है जिस पर विदेश नीति चलनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘ छह राजनीतिक दलों के नौ सांसदों ने बैठक में हिस्सा लिया। कांग्रेस से राहुल गांधी, आंनद शर्मा और मैं इसमें शामिल हुए। सौहार्दपूर्ण माहौल में खुलकर चर्चा हुई।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप को मारने के फिराक में था पाकिस्तान का आसिफ! ईरान के इशारे पर काम करने का आरोप, मुकदमा शुरू
अमेरिकी अदालतों का बड़ा फैसला: हिरासत में बंद भारतीयों को मिली राहत, बॉन्ड और रिहाई के आदेश
Canada PM Mark Carney India Visit: व्यापार, निवेश और कूटनीतिक रिश्तों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
भारतीय डेफ टीम ने रचा इतिहास, ADCA टी20 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम
थरूर ने कहा, ‘‘यह इस बात का स्मरण कराता है जब राष्ट्रीय हित की बात आती है तो हम सभी पहले भारतीय हैं।” तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘ मैंने मीडिया की ओर से किए गए टिप्पणी के आग्रह को ठुकरा दिया क्योंकि बैठक गोपनीय थी।” थरूर ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सामान्य स्थिति के मुकाबले ज्यादा विस्तृत बयान जारी किया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘रचनात्मक भावना के साथ बैठक हुई और सभी दल इसको लेकर एकजुट थे कि हमारे नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।”
वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में परामर्श समिति की बैठक में हिस्सा लिया। विदेश सचिव ने यूक्रेन की स्थिति और वहां से भारतीयों को वापस लाने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।” उन्होंने कहा, ‘‘जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद तथा हमारे छात्रों को देश वापस लाने के प्रयासों में सभी एकजुट हैं।”
इस समिति का मुख्य उद्देश्य सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों एवं उनके अनुपालन के बारे में मंत्रियों, सांसदों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अनौपचारिक चर्चा करने का मंच प्रदान करना है। गौरतलब है कि सोमवार को श्रृंगला ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति को यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने संबंधी ‘ऑपरेशन गंगा’ के बारे में जानकारी दी थी। (एजेंसी)
Jaishankar discusses with mps on the issue of bringing back indians from ukraine opposition expresses solidarity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किश्त अटकी, बढ़ा इंतजार, ‘लाडकी बहीन योजना’ की राशि नहीं मिलने से महिलाओं में चिंता
Feb 27, 2026 | 04:59 PMAIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Feb 27, 2026 | 04:52 PMखगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














