जगन्नाथ रथयात्रा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

Jagannath Rath Yatra 2026: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंजा देश, पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Rath Yatra 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाप्रभु जगन्नाथ की पावन रथयात्रा पर देशवासियों को बधाई दी और सुख-समृद्धि व नई ऊर्जा की कामना की है।

अनन्या तिवारी

Jagannath Rath Yatra Officially Begins: ओडिशा के पुरी समेत देशभर में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का अत्यंत उत्साह और भक्ति के साथ शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी श्रद्धालुओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पीएम मोदी ने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर सदैव बना रहे और उनकी दिव्य कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। प्रधानमंत्री ने इस यात्रा को भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक अनूठी अभिव्यक्ति करार दिया है।

वैश्विक प्रेरणा का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि रथयात्रा से जुड़ी परंपराओं ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कई पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित किया है। उन्होंने इन पावन परंपराओं को विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का एक जीवंत प्रतीक बताया। उनके अनुसार, यह महोत्सव हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

आध्यात्मिक गहराई का वर्णन

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'संस्कृति सुभाषितम्' के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान भी किया। उन्होंने लिखा, "देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते।"

'संस्कृति सुभाषितम्' में कहा गया है, "देवताओं के भी देव और संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की देवताओं से लेकर समस्त प्राणी श्रद्धापूर्वक उपासना करते हैं। उनका यश पवित्र और कल्याणकारी है। वे अविनाशी, अनंत और समस्त प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा हैं। ऐसे भगवान जगन्नाथ को बार-बार नमस्कार है।"

देश के दिग्गज नेताओं ने दी मंगलकामनाएं

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अपनी मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह बना रहे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रथयात्रा की बधाई देते हुए इसे अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा को विश्व पटल पर दर्शाती है। शाह ने महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से समस्त देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

IANS इनपुट के साथ

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज