IndiGo-Air India की A320 फ्लाइट में बैठना सेफ नहीं? गड़बड़ियां आने पर चीनी विमान के शक से यात्री सहमे
Airbus A320 Technical Issue: IndiGo और Air India के A320 विमानों में तकनीकी खराबियों ने सवाल उठा दिए हैं कि क्या ये विमान मेड इन चाइना हैं।
- Written By: रंजन कुमार
एयर इंडिया की फ्लाइट। इमेज-सोशल मीडिया।
Airbus A320 Technical Issue: हाल में इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया (Air India) के एयरबस A320 की फ्लाइट में तकनीकी खराबियों के मामले उजागर होने के बाद यात्रियों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या ये विमान वास्तव में चीन में बने हैं? क्या सच में ये विमान मेड इन चाइना है या फिर हकीकत कुछ और है।
जानकारी के अनुसार एयरबस ने चीन में तियानजिन संयंत्र बनाया है। एयरबस तियानजिन संयंत्र में A320 विमानों की असेंबली करता है। मगर, इसका मतलब नहीं है कि विमान पूरी तरह से चीन में बनाए जाते हैं। विमान के प्रमुख पुर्जे जैसे-विंग्स, बॉडी, नोज और कॉकपिट यूरोप के विभिन्न प्लांट से आते हैं। चीन में इन पुर्जों को जोड़ना, केबिन बनाना, सिस्टम टेस्टिंग करना और पेंटिंग करना होता है। इसके बाद इन विमान ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।
इन देशों से आते हैं विमान के पुर्जे
एयरबस की तियानजिन फाइनल असेंबली लाइन (FALA) 2008 से संचालित हो रही है। यह एयरबस की यूरोप के बाहर पहली वाणिज्यिक विमान असेंबली प्वाइंट है। इस असेंबली प्वाइंट में A319, A320 और A321 वेरिएंट के विमान असेंबल किए जाते हैं। इस असेंबिली प्वाइंट का उद्देश्य A320neo विमानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करना होता है। चीन में असेंबल किए जाने वाले A320 विमानों के पुर्जे यूरोप से आते हैं। विमान के विंग्स यूनाइटेड किंगडम, बॉडी जर्मनी और फ्रांस, नोज और कॉकपिट फ्रांस और वर्टिकल टेल स्पेन से आते हैं। चीन में इन पुर्जों को जोड़कर विमान बनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
महुआ मोइत्रा को देखते ही फ्लाइट में भड़के लोग, IndiGo में लगे चोर-चोर के नारे, भड़की TMC सांसद ने उठाया ये कदम
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
वैश्चिक सुरक्षा मानकों को पूरा करने का दावा
एयरबस ने यह भी बताया है कि तियानजिन में असेंबल सभी विमान EASA और FAA के सुरक्षा मानकों के बिल्कुल अनुरूप हैं। यूरोप में असेंबल किए गए विमानों की तरह इनकी उड़ान क्षमता, प्रदर्शन और गुणवत्ता परीक्षण किए जाते हैं। साल 2008 से अब तक तियानजिन से 700 से अधिक विमान पूरे एशिया में भेजे जा चुके हैं। इनमें भारत की IndiGo और Air India को भी विमान भेजे गए हैं। एयरबस के अनुसार, सभी विमान कार्यात्मक रूप से समान हैं। ये सभी वैश्विक सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने गलत रनवे पर उतार दी अफगान फ्लाइट, सांसत में फंसी यात्रियों की जान
यात्रियों के डर की वजह क्या?
इन दो एयरलाइंस कंपनियों के विमानों में लगातार आ रहीं तकनीकी खामियों से यात्री दहशत में हैं। इसकी वजह है कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना। उस घटना में दर्जनों लोग मारे गए थे।
