-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Is India In Safe Hands Know How Educated The Ministers Who Are Handling The Reins Of The Country Are See The Complete List
क्या सुरक्षित हाथों में है भारत? जानें देश की बागडोर संभालने वाले मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं, देखें पूरी लिस्ट
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रही है। इसी जीत के साथ मोदी के कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। हालही में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर विवाद हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मौजूदा समय में देश सुरक्षित हाथों में है? क्या जनता ने देश को सही हाथों में सौंपा है? तो आइये जानते हैं कि देश की बागडोर संभालने वाले मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं।
नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पॉलिटिकल साइंस में BA किया किया। साथ ही उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में MA किया। हालांकि, उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद है।
मोदी कैबिनेट के मंत्री
1. राजनाथ सिंह
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भौतिकी (फिजिक्स) में BSc, MSc है। वे भौतिकी के प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधि प्राप्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
‘विकसित भारत’ पर आज महामंथन, नवभारत कॉन्क्लेव में गडकरी, शिवराज, सिंधिया, हरदीप पुरी बताएंगे एजेंडा
2. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर BSc, MA (डबल), PhD और M.Phil है। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से केमेस्ट्री में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशन्स में PhD और M.Phil किया है।
3. अमित शाह
भारत के गृह मंत्री अमित शाह जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) में BSc है। मेहसाणा में आरंभिक शिक्षा के बाद जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होंने जैव रसायन में बीएससी की है।
4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स से MA और M.Phil किया है। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इंटरनेशनल सब्जेक्ट में भी M.Phil की है।
5. नितिन गडकरी
भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने B. Com, LLB समेत तथा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।
6. पीयूष गोयल
पीयूष गोयल भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास कपड़ा मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री जैसे विभाग हैं। जो वर्तमान में कपड़ा-वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने B. Com, CA की किया है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है।
7. डॉ. महेंद्र नाथ पांडे
पीयूष गोयल भारत सरकार में भारी उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता (MA) में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में PhD पूरी की।
8. अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा मोदी के दूसरे मंत्रालय में जनजातीय मामलों के वर्तमान मंत्री हैं। जमशेदपुर क्षेत्र में हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में पीजी डिप्लोमा हासिल किया।
9. ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। उन्होंने कैंपियन स्कूल और दून स्कूल, देहरादून में पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से MBA किया है।
10. धर्मेंद्र प्रधान
भारत सरकार में शिक्षा मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
11. अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव इस समय भारत सरकार में रेल मंत्री, संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत है। उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनवीयू) जोधपुर से इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने IIT कानपूर से M.Tech पूरा किया। उन्होंने व्हार्टन स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की है। वह IAS भी रह चुके हैं।
12. डॉ. वीरेंद्र कुमार
डॉ. वीरेंद्र कुमार इस समय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने MA (अर्थशास्त्र) की पढाई की है साथ ही उन्होंने PhD की है।
13. डॉ. मनसुख एल. मंडाविया
डॉ. मनसुख एल. मंडाविया वर्तमान में भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भावनगर विश्वविद्यालय से MA (पॉलिटिकल साइंस) की पढाई की है। साथ ही उन्होंने गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च से पॉलिटिकल साइंस में PhD की।
14. भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव भारत सरकार में श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने BA, LLB की पढाई की है। उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री और बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर से प्राप्त की।
15. स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं। उन्होंने B.Com की पढाई की। हालांकि, उन्होंने मात्र प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी, लेकिन तीन साल का डिग्री कोर्स पूरा नहीं किया।
16. अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल भारत सरकार में कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2017 से संसदीय मामलों के राज्य मंत्री, 2021 से संस्कृति राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में MA, LLB और MBA किया है।
17. गजेंद्र सिंह शेखावत
गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से MA किया। साथ ही उन्होंने M.Phil किया है।
18. नारायण राणे
नारायण राणे भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने HSC की पढाई भी नहीं की। उन्होंने 11वीं कक्षा से पढ़ाई छोड़ दी थी।
18. पुरुषोत्तम रूपाला
पुरुषोत्तम रूपाला मोदी सरकार में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री है।रूपाला ने बी.एससी और बी.एड.की पढाई क्रमशः सौराष्ट्र विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय से की है।
19. नरेन्द्र सिंह तोमर
नरेन्द्र सिंह तोमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हैं। उन्होंने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है।
20. सर्बानंद सोनोवाल
सर्बानंद सोनोवाल मोदी मंत्रिमंडल में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय का भार संभाल रहे है। उन्होंने BA, LLB, BCJ की शिक्षा प्राप्त की है।
21. गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह मोदी कैबिनेट में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे है। उन्होंने साल 1971 में मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
22. हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में BA और इतिहास में ही MA की डिग्री की है।
23. रामचन्द्र प्रसाद सिंह
रामचन्द्र प्रसाद सिंह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में इस्पात मंत्री का कार्यभार संभाल रहे है। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में MA की उपाधि प्राप्त की है।
24. पशुपति कुमार पारस
पशुपति कुमार पारस भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
25. राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह केंद्र सरकार में विद्युत मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री का कार्यभार संभाल रहे है। उन्होंने बीए और एलएलबी की पढाई की है।
26. प्रह्लाद जोशी
प्रल्हाद वेंकटेश जोशी भारत के वर्तमान केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री हैं। उन्होंने BA की पढाई की है।
27. जी. किशन रेड्डी
केंद्र में सत्ताधीश भाजपा के मंत्रालय में जी. किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन, उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे है। रेड्डी ने टूल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
28. अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में सूचना प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे है। उन्होंने कला क्षेत्र ने स्तानक की उपाधि प्राप्त की है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राजा राव इंद्रजीत सिंह यादव
राजा राव इंद्रजीत सिंह यादव भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। उन्होंने BA और LLB की पढ़ाई की है।
2. डॉ. जितेंद्र सिंह
जितेंद्र सिंह सिंह भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) है। उनके पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग का स्वतंत्र प्रभार है। उन्होंने एम.बी.बी.एस. और एम.डी. (मेडिसिन) की पढाई की है।
राज्य मंत्री
- विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) – PhD., मानव संसाधन प्रशिक्षण और विकास में PG डिप्लोमा
- डॉ. महेंद्र मुंजापारा- MBBS, MD
- डॉ. भागवत किशनराव कराड- MBBS, MS, MCH, FCPS
- फग्गन सिंह कुलस्ते- BA, MA, B.Ed, LLB
- दर्शन जरदोशविक्रानभाई- B.Com (अर्थशास्त्र और बैंकिंग)
- रावसाहेब दादाराव दानवे- BA
- साध्वी निरंजन ज्योति- इंटरमीडिएट
- डॉ. भारती प्रवीण पवार- MBBS
- वेल्लामवेली मुरलीधरन- BA (अंग्रेजी साहित्य)
- मीनाक्षी लेखी- BSc (ऑनर्स), LLB
- डॉ. राजकुमार रंजन सिंह- MA (भूगोल), PhD
- रामदास बंडू अठावले- इंटरमीडिएट
- अब्बैया नारायणस्वामी- BA
- प्रतिमा भौमिक- BSc
- अश्विनी कुमार चौबे- BSc (ऑनर्स) जूलॉजी
- नित्यानंद राय- BA (ऑनर्स)
- अजय मिश्रा- BSc, LLB
- निसिथ प्रमाणिक- BCA
- शोभा करंदलाजे- BA, MA
- कैलाश चौधरी- BA, BPEd
- डॉ. लोगनाथन मुरुगन- BA, MA, LLB, PHD
- डॉ. संजीव कुमार बालियान- BVSC एवं पशुपालन, MVSC, PhD
- अन्नपूर्णा देवी यादव- स्नातकोत्तर
- डॉ. सुभाष सरकार- BSc, MBBS
- रेणुका सिंह सरौता- इंटरमीडिएट
- बिस्वेश्वर टुडू- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- सोम प्रकाश- MA (अर्थशास्त्र)
- अनुप्रिया पटेल- BA, MBA
- रामेश्वर तेली- इंटरमीडिएट
- पंकज चौधरी- BA
- डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल- LLB, MSc, PhD
- अजय भट्ट- BA, LLB
- श्रीपाद येसो नाइक- BA
- बी.एल. वर्मा- MA
- भगवंत खुबा- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग।
- भानु प्रताप सिंह वर्मा- MA, LLB
- प्रहलाद सिंह पटेल- BSc, LLB, MA
- देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- जॉन बारला- हाई स्कूल
- कपिल मोरेश्वर पाटिल- BA
- कौशल किशोर- इंटरमीडिएट
- कृष्णपाल गुर्जर- BA, LLB
- राजीव चन्द्रशेखर- BE (मणिपाल), कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर
- शांतनु ठाकुर- BA (ऑनर्स), PG डिप्लोमा
Is india in safe hands know how educated the ministers who are handling the reins of the country are see the complete list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Jul 07, 2026 | 01:25 PMPeriods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
Jul 07, 2026 | 01:23 PMAwarapan 2 का पहला गाना रिलीज, ‘वे जुनून’ में फिर लौटा इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज
Jul 07, 2026 | 01:22 PM’12 साल पहले अलग चलते थे मंत्रालय, PM मोदी ने बदला वर्किंग स्टाइल’, नवभारत कॉन्क्लेव में बोलीं अनुप्रिया पटेल
Jul 07, 2026 | 01:19 PMकाला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
Jul 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला
Jul 07, 2026 | 01:10 PMनागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Jul 07, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














