-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Irregularities In Shopping Mall Construction Case To Be Opened Against Digvijay Soon Bjp
दिग्विजय सिंह के खिलाफ जल्द खोला जाएगा शॉपिंग मॉल निर्माण में गड़बड़ियों का मामला: BJP
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

File -Pic
इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने बुधवार को कहा कि नियम-कायदों को कथित रूप से परे रखकर इंदौर में एक शॉपिंग मॉल (shopping mall) के निर्माण को मंजूरी प्रदान किए जाने के उस मामले को जल्द खोला जाएगा जिसमें मौजूदा राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को वर्ष 2014 में सीबीआई ने ‘‘क्लीन चिट” दे दी थी। सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा के संगठन के प्रमुख ने ऐसे वक्त यह बात कही है, जब इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों (assembly elections) को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप दिनों-दिन तेज हो रहे हैं। शर्मा ने इंदौर के भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा,‘‘चिंता मत कीजिए। इंदौर के शापिंग मॉल ट्रेजर आईलैंड के निर्माण के जिस मामले में सिंह को क्लीन चिट मिल गई थी, वह मामला जल्दी खुलेगा। जल्द ही सबके सामने आएगा कि इस मामले में उन्हें क्लीन चिट कैसे मिल गई?”
गौरतलब है कि एक स्थानीय नागरिक की याचिका पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के आदेश पर सीबीआई ने शॉपिंग मॉल के निर्माण में कथित गड़बड़ियों की जांच की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इशारे पर इस वाणिज्यिक केंद्र के निर्माण के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने नियम-कायदों को परे रखकर मंजूरी दी थी। सीबीआई ने जांच के बाद जिला अदालत में पेश अंतिम स्थिति रिपोर्ट में 2014 में कहा था कि इस मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री सिंह, तत्कालीन मुख्य सचिव एवी सिंह और तत्कालीन आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी राकेश सिंह की कोई भूमिका नहीं पाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण रुका, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी; जानें पूरा मामला
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
हाल ही में तेज आंधी चलने के दौरान उज्जैन में “श्री महाकाल लोक गलियारे” में स्थापित छह मूर्तियों के गिर कर टूटने के बाद कांग्रेस की ओर से सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि इस धार्मिक केंद्र के निर्माण में कमीशन लेकर भ्रष्टाचार किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने पलटवार करते हुए कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पर भ्रष्टाचार के इल्जाम लगाए और कहा कि कांग्रेस के राज में राज्य सचिवालय वल्लभ भवन को ‘‘कमीशनखोरी का अड्डा” बना दिया गया था। शर्मा ने कहा कि महाकाल लोक गलियारे की मूर्तियां “प्राकृतिक आपदा के कारण” गिरी थीं, लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में ‘‘संवेदनशील” है और उचित कदम उठाए जाएंगे। (एजेंसी)
Irregularities in shopping mall construction case to be opened against digvijay soon bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा
Jun 25, 2026 | 03:28 PMगोंदिया-आमगांव मार्ग पर जाम से लोग परेशान, ओवरब्रिज की मांग फिर तेज
Jun 25, 2026 | 03:21 PMकोयले की काली दलाली: लैब रिपोर्ट में असली कोयले को बताया थर्ड क्लास, मुंबई की कंपनी ने WCL को लगा चूना!
Jun 25, 2026 | 03:21 PMबच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार
Jun 25, 2026 | 03:19 PMमहाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
Jun 25, 2026 | 03:19 PMसीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण रुका, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 03:18 PMमंदसौर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर
Jun 25, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













