- Hindi News »
- India »
- Inx Media Case Court Allows Congress Mp Karti Chidambaram To Travel Abroad
INX Media से जुड़े मामले में आरोपी सांसद कार्ति चिदंबरम को राहत, कोर्ट ने विदेश जाने की इजाजत दी
दिल्ली की एक अदालत ने INX मीडिया मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 4 से 12 जनवरी के बीच ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

कार्ति चिदंबरम
नई दिल्ली: आज देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने INX मीडिया मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 4 से 12 जनवरी के बीच ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। वहीं इस बाबत आज अदालत ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उन्होंने अतीत में दी गई स्वतंत्रता का कभी भी दुरुपयोग नहीं किया है।
आज विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने बीते 17 दिसंबर को पारित एक आदेश में कार्ति चिदंबरम को उनकी कंपनी से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने और बेटी से मिलने के लिए वियना (ऑस्ट्रिया) तथा ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी।
इस बाबत जस्टीस कावेरी बावेजा ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड की बात है कि आवेदक ने पहले भी कई मौकों पर विदेश यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी और उसे हमेशा उच्चतम न्यायालय तथा इस अदालत द्वारा भी अनुमति दी गई थी और उसने कभी भी अदालत द्वारा दी गई छूट या स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप ने टैरिफ को बनाया हथियार…अमेरिकी टैरिफ पर भड़के पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ट्रेड डील या अमेरिका के आगे समर्पण? पी चिदंबरम का बड़ा दावा- ‘यह समझौता भारत की जीत नहीं, बड़ी हार है’
Budget 2026: ‘यह बजट देश को प्रगति नहीं, दुर्गति की ओर ले जाएगा’, पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री को दिखाया आईना
महात्मा गांधी की दूसरी बार हत्या! मोदी सरकार के इस नए बिल पर पी चिदंबरम का अब तक का सबसे बड़ा हमला
देश की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक एनके मट्टा ने कार्ति चिदंबरम के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर सकते हैं।
गौरतलब है कि, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बीते 15 मई, 2017 को एक मामला दर्ज किया था, जिसमें 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी कोष प्राप्त करने के लिए INX मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। उस समय कार्ति चिदंबरम के पिता पी। चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी आरोपी हैं।
UP की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें
वहीं इसके पहले CBI ने साल 2011 के चीनी वीजा भ्रष्टाचार मामले में भी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। तब कार्ति पर एक बिजली परियोजना से जुड़े चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में कथित रिश्वतखोरी का आरोप लगा था।
Inx media case court allows congress mp karti chidambaram to travel abroad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














