Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड; मैतेई नेता की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

गृह विभाग के सचिव एन अशोक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ये फैसला इमरजेंसी हालात में बिना किसी सूचना के लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को रोका जा सके।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 08, 2025 | 08:13 AM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सो में हर रोज हिंसा की घटनाएं दर्ज की जा रही है। शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, ककचिंग और थौबल में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ये फैसला अरामबाई तेंगगोल नामक मैतैई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद इलाके में बने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन को इस बात की संदेह है कि कुछ असामाजिक लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, जिससे पूरे इलाके में शांती भंग हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति और भी बेहद खराब हो सकती है।

गृह विभाग सचिव ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के सचिव एन अशोक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ये फैसला इमरजेंसी हालात में बिना किसी सूचना के लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को रोका जा सके। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शनिवार देर रात इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में उस समय भारी प्रदर्शन शुरू हो गया, जब अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में लाने और अफवाहों पर लगाम कसने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया। इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें।

तमिलनाडु में आज BJP की अहम बैठक, शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला

गिरफ्तार नेता की रिहाई को लेकर प्रदर्शन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मणिपुर की राजधानी इंफाल के कुछ इलाकों में शनिवार रात उस समय विरोध-प्रदर्शन भड़क उठे जब खबरें आईं कि अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्वाकईथेल और यूरिपोक इलाकों में लोगों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कौन है और उस पर क्या आरोप लगाए गए हैं।

Internet shut down in 5 districts of manipur situation worsened after arrest of meitei community leader

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 08:12 AM

Topics:  

  • Internet Ban
  • Manipur
  • manipur violance

सम्बंधित ख़बरें

1

Manipur Violence: असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद; कई घायल

2

संपादकीय: मोदी की यात्रा के बावजूद, मणिपुर की समस्या कायम

3

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला

4

‘भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है’, राहत शिविरों से पीएम मोदी का सीधा संदेश-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.