मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
Manipur Board Result 2026 : मणिपुर बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 88.74 रहा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
HSLC Result 2026 : मणिपुर में छात्रों के लंबे इंतजार का आखिरकार अंत हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर ने कक्षा 10वीं यानी HSLC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सुबह से ही छात्र और अभिभावक वेबसाइट पर नजरें टिकाए हुए थे और जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में लॉगिन शुरू हो गए।
इस साल कुल पास प्रतिशत 88.74 दर्ज किया गया है, जो छात्रों के शानदार प्रदर्शन को दिखाता है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी
इस वर्ष हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के लिए कुल 36,726 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 36,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 32,459 छात्र सफल रहे। लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। 18,374 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,253 पास हुए और उनका पास प्रतिशत 88.90 रहा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर
GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
वहीं 18,352 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 16,206 सफल रहीं और उनका पास प्रतिशत 88.58 दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पढ़ाई के मामले में लड़के और लड़कियां लगभग बराबरी पर रहे।
ये खबर भी पढ़ें : 11वीं में प्रवेश का सुनहरा मौका! महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2026-27 का शेड्यूल जारी, ऐसे करें फटाफट आवेदन
मणिपुर बोर्ड की आधिकारीक वेबसाइट पर चेक करें
मणिपुर में अगर रेगुलर और एक्सटर्नल छात्रों की बात करें तो रेगुलर छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा। रेगुलर श्रेणी में 88.98 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि एक्सटर्नल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 42.56 रहा। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और डिवीजन जैसी जानकारियां जरूर जांच लें।
किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र manresults.nic.in पर जाएं, “Manipur HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरें, फिर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
