Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों बधाई

Yoga for Healthy Ageing: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्रियों ने लोगों से रोजाना योग करने की अपील की।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 21, 2026 | 10:20 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ योग करते हुए (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

International Day of Yoga: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके साथ ही योग दिवस की बधाई देते हुए लोगों से रोजाना योग करने की अपील की है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूरे भारतवासियों को योग के बारे में जागरूक रहने पर भी ध्यान देने को कहा है।

स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि योग व्यायाम के साथ शरीर ही नही बल्कि मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान है। उन्होंने समस्त योग वासियों के साथ प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आन्दोलन बन चुका है। स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प करते है।

नायब सैनी ने क्या लिखा

बता दें, कि हरियाणा के मु्ख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि योग भारत का प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का एक अमूल्य ज्ञान है। प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से योग को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आइए, हम सब मिलकर आज नियमित रूप से योग करने का प्रण लेते है। साथ ही स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के इस कार्य में अपना योगदान दें।

सम्बंधित ख़बरें

योग के रंग में रंगा अमेरिका! न्यूयॉर्क से टेक्सास तक दिखा भव्य नजारा, कई शहरों में हुआ आयोजन

Yoga VS Gym: योग या जिम? जानिए आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट

Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे

21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं।

मानव कल्याण का संदेश दे रहा है

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि योग हमारी प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वास्थ्य, संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से आज योग विश्वभर में मानव कल्याण का संदेश दे रहा है।

योग करें, निरोग रहें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया कि समस्त दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। योग करें, निरोग रहें।

महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

यह भी पढें: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप

योग को अपनी दिनचर्या  मे शामिल करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है।करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

आइए हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और मार्गदर्शन से भारत की यह प्राचीन परंपरा वैश्विक स्तर पर एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

 

 

International day of yoga chief ministers extended greetings all citizens of the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 10:19 AM

Topics:  

  • Health News
  • Hindi News
  • Yoga Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.