देश भर में इंडक्शन खरीदने की लगी होड़, LPG संकट के बीच आउट ऑफ स्टॉक हुआ प्रोडक्ट
Induction Stove Demand India: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में दुकानों और ऑनलाइन ऐप्स पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (AI)
LPG Crisis India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी युद्ध जैसी स्थिति का असर अब भारत के घरेलू बाजारों में भी दिखने लगा है। देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोग तेजी से वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं। इसी कारण इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक काफी बढ़ गई है और कई जगह दुकानों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनका स्टॉक लगभग खत्म हो गया है।
दरअसल, हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में गैस की बुकिंग में देरी और काले बाजार में सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में कई परिवार खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
इंडक्शन कुकटॉप हुए आउट ऑफ स्टॉक
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit और Swiggy Instamart पर कई इलाकों में इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं। यही स्थिति कई स्थानीय दुकानों में भी देखने को मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
बेंगलुरु के एमजी रोड, अशोक नगर, एसजी पाल्या और सीवी रमन नगर जैसे इलाकों में इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहीं मुंबई के पवई इलाके में भी दुकानों में इनकी कमी देखी जा रही है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और कालकाजी जैसे इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में इंडक्शन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भी स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।
इंडक्शन खरीदने की लगी होड़
दिल्ली के एक दुकानदार के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां कुछ ही इंडक्शन बिकते थे, वहीं अब एक दिन में 50 से ज्यादा यूनिट बिक रही हैं। वहीं मुंबई के जुहू इलाके में एक दुकानदार ने बताया कि कई ग्राहक एक नहीं बल्कि दो-दो इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं, ताकि गैस खत्म होने की स्थिति में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- UP में LPG कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इंडक्शन बर्तनों की भी बढ़ी मांग
इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने के साथ-साथ इनके लिए इस्तेमाल होने वाले खास बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। इंडक्शन पर सामान्य बर्तन काम नहीं करते, इसलिए लोग मैग्नेटिक बेस या खास स्टील वाले बर्तन खरीद रहे हैं। कई जगह इन बर्तनों की भी कमी देखी जा रही है।
