हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, दहशत से भरे यात्री
Indigo Flight Emergency Landing: मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
- Written By: अभिषेक सिंह
इंदौर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indigo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगातार फ्लाइटों की आपातकाल लैंडिंग और उनमें तकनीकी ख़राबी की ख़बरें आ रही हैं। अब एक तरफ इंदौर में इंडिगो फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है तो दूसरी तरफ एक दिन पहले शाम को सूरत से जयपुर की फ्लाइट ने हैरान कर देने वाले कारण के चलते देरी से उड़ा भरी।
मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से रवाना होती है। आज इसने समय पर उड़ान भरी, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही इसे फिर से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
महसूस हुआ तेज झटका
यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद अचानक तेज झटका महसूस हुआ। कुछ मिनट बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट लाया जा रहा है। विमान को सुबह 7:15 बजे सुरक्षित उतार लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
पायलट को मिले अलार्म
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, पायलट को उड़ान के दौरान झूठे अलार्म यानी गलत तकनीकी सिग्नल मिले थे, जिन्हें आमतौर पर सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जाता है। इसी एहतियात के चलते पायलट ने फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस मोड़ने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में गिरे कितने राफेल? कंपनी ने दिया जवाब, चीन की चाल हुई बेनकाब
इंडिगो ने तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों से इस फ्लाइट को रद्द कर दिया। एयरलाइंस ने यात्रियों को दो विकल्प दिए हैं, वे चाहें तो टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं या अपनी बुकिंग को अगली फ्लाइट के लिए रीशेड्यूल कर सकते हैं।
विमान पर बैठी मधुमक्खियां
दूसरी ओर, सूरत से जयपुर जाने वाली फ्लाइट मधुमक्खियों के कारण लेट हो गई। दरअसल, इंडिगो के इस विमान पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बैठ गई थीं। इसके कारण फ्लाइट लेट हो गई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरबस ए320 को सूरत से जयपुर के लिए शाम 4:20 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन देरी के कारण यह करीब एक घंटे बाद शाम 5:26 बजे उड़ान भरी।
