लैंड करने जा रही थी इंडिगो फ्लाइट…तभी काल बनकर आ गई धूल भरी आंधी, सामने आया टर्बुलेंस का भयावह VIDEO
इंडिगो की यह फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, मौसम ने अचानक करवट बदल दी।
- Written By: अभिषेक सिंह
एयर टर्बुलेंस का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 को शनिवार को उस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी आ गई। इस खराब मौसम और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण विमान को लैंडिंग से ठीक पहले वापस उड़ना पड़ा।
इंडिगो की यह फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिसके कारण रनवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
लैंडिंग के समय आही भयावह आंधी
जब विमान जमीन से महज कुछ मीटर ऊपर था और लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी पायलट ने यात्रियों को बताया कि मौसम अनुकूल नहीं है और हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। ऐसे में उन्होंने वापस उड़ान भरने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
#WATCH | An IndiGo flight number 6E 6313 from Raipur to Delhi experienced turbulence due to a duststorm, prompting the pilot to climb up again when the aircraft was about to touch down at Delhi airport. The aircraft landed safely at Delhi airport after making many circuits in the… pic.twitter.com/TtDUwIH79b — ANI (@ANI) June 1, 2025
इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर चढ़ाया और फिर एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए ताकि मौसम थोड़ा साफ हो सके और लैंडिंग सुरक्षित हो सके। इस दौरान यात्री जरूर घबरा गए, लेकिन पायलट ने समय-समय पर घोषणा करके सभी को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है।
फ्लाइट क्रू और पायलट की प्रशंसा
इस घटना के बाद फ्लाइट क्रू और पायलट की सूझबूझ की तारीफ हो रही है, क्योंकि अगर ऐसे मौसम में जबरन लैंडिंग की कोशिश की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आखिरकार जब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ तो पायलट ने विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। विमान के उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और कई यात्रियों ने पायलट और एयरलाइन स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू, इस दिन से कर सकेंगे सफर, देखें जापान से आया VIDEO
दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस
इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान लाहौर एटीसी ने इंडिगो की फ्लाइट 6E-214 को पाकिस्तानी उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी NOTAM के तहत पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर श्रीनगर कर दिया गया, जहां विमान सुरक्षित उतर गया।
