- Hindi News »
- India »
- Indias Cleanest River Meghalaya Umngot The Inside Looks Like Glass See Photos
भारत की सबसे स्वच्छ नदी, कांच की तरह दिखता है अंदर का नजारा, देखें तस्वीरें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(फोटो- ट्विटर)
नई दिल्ली: वर्तमान में जल प्रदूषण की वजह से देश के सभी नदियों (Rivers) का हाल कैसा है ये हम सब जानते है। जहां बात करें गंगा की तो उसकी सफाई के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बाद अब भी गंगा पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। जल प्रदूषण को लेकर लोगों में अब भी जागरूकता की कमी है। हमारे प्राकृतिक स्रोतों को कैसे बचाना चाहिए यह हम सब की जिम्मेदारी है।
लेकिन आज इन सबके बीच में हम आपको एक ऐसी अच्छी खबर बताने जा रहे है जिसे जानकर आपको भी अपने गांव और शहर की नदी और भी बाकी जलाशयों को साफ रखने की प्रेरणा मिलेगी। तो चलिए जानते है देश की सबसे स्वच्छ नदी (India’s Cleanest River) के बारे में…..

सम्बंधित ख़बरें
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
Marco Rubio India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, ऊर्जा और क्वाड पर होगी बात
जहन्नुम पहुंचा आतंकी हमजा बुरहान! पाकिस्तान में मारे गए भारत के ये टॉप दुश्मन, लाहौर से कराची तक दहशत!
नदी की तस्वीरें हुई वायरल
दरअसल देश की सबसे स्वच्छ नदी की बात करें तो ये भारत (India) की ‘उमंगोट’ (Umngot) नदी है। इस नदी को देखकर आप बस देखते ही रह जायेंगे। इस नदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं इन तस्वीरों को लोग शेयर भी कर रहे है। आपको बता दें कि मेघालय की ‘उमंगोट’ नदी का पानी इतना साफ है कि कांच की तरह लोग इसके आरपार देख सकते है।
कांच की तरह दिखता है साफ
बता दें कि इस ‘उमंगोट’ नदी का पानी इतना साफ है। इतना साफ की पानी के नीचे का एक-एक पत्थर क्रिस्टल क्लियर दिखाई देता है। आपको बता दें कि इसमें गंदगी का एक नामोनिशान नहीं है। वहां नदी में तैरती नावें ऐसी दिखती है मानो वो हवा में तैर रही हो। बता दें कि देश की सबसे स्वच्छ नदी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से 95 किमी दूर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पूर्वी जयंतिया हिल्स में यह नदी बहती है।

ऐसे रखते है नदी साफ
जहां बात करें नदी को साफ करने की तो यह अच्छी बात हमें मेघालय के लोगों से सीखना चाहिए। यह देश की सबसे स्वच्छ नदी उमंगोट नदी मेघालय के तीन गांवों दावकी, दारंग और शेंनान्गडेंग से होकर बहती है। बता दें कि इन तीन गांवों में 300 से ज्यादा घर हैं। खासी समुदाय के लोग मिलकर इस नदी की सफाई करते हैं। खासी यहां का एक प्रमुख आदिवासी समुदाय है।
सफाई को मानते है संस्कार
आपको बता दें कि खासी समुदाय के लोग हर दिन नदियों की सफाई में योगदान करते हैं। नदियों को साफ रखने की परंपरा यहां एक जमाने से चली आ रही है। वर्तमान में जो लोग नदियों की सफाई करते हैं, उनकी पुरखें भी सफाई को अपना संस्कार मानते हुए ऐसा करती थीं। इसलिए आज भी अनमोल संस्कार को लेकर खासी समुदाय आगे बढ़ रहा है।

गंदगी फ़ैलाने पर होता है जुर्माना
दरसअल एक महीने में तीन से चार दिन कम्युनिटी डे के तय किये जाते हैं। इन दिनों में गांव के हर घर से कम से कम एक व्यक्ति नदी की सफाई के लिए आगे आता है और हाथ बंटाता है। सामूहिक तौर पर भाईचारे के साथ लोग इस नदी को साफ रखते हैं। यही नहीं, गंदगी फैलाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना भी निर्धारित किया गया है।
नवंबर से अप्रैल के बीच पर्यटक यहां बोटिंग और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं। आज ये नदी और वह स्थित लोग हम सबके लिए एक आदर्श है ताकि हम भी अपने आसपास की नदियों और बाकी जलाशयों को साफ रखें और प्राकृतिक संपत्ति का संरक्षण करें।
Indias cleanest river meghalaya umngot the inside looks like glass see photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: माशिम बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही! छात्र-छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
May 22, 2026 | 10:11 PMधमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
May 22, 2026 | 10:07 PMजीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
May 22, 2026 | 10:02 PMGond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए
May 22, 2026 | 10:01 PMईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
May 22, 2026 | 09:50 PMईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट
May 22, 2026 | 09:49 PMMPEZ Bharti 2026: ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
May 22, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














