जहन्नुम पहुंचा आतंकी हमजा बुरहान! पाकिस्तान में मारे गए भारत के ये टॉप दुश्मन, लाहौर से कराची तक दहशत!

India's most wanted terrorists: साल 2022 में भारत सरकार ने हमजा बुरहान को आतंकी घोषित किया था। जिसे आज गुरुवार, 21 मई को मुजफ्फरराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
India's most wanted terrorists: साल 2022 में भारत सरकार ने हमजा बुरहान को आतंकी घोषित किया था। जिसे आज गुरुवार, 21 मई को मुजफ्फरराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
भारत के दुश्मनों को पाकिस्तान में कौन मार रहा है? (सोर्स- AI)
Published on
Updated on

India's most wanted terrorists killed in Pakistan: पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का काल बनकर मंडरा रहे अज्ञात हमलावरों ने एक और बड़े आतंकी को मार गिराया है। गुरुवार के दिन पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मारा गया। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों का चुन-चुनकर सफाया किया जा रहा है। बाइक पर आने वाले इन अज्ञानत हमलावरों ने अब तक लश्कर, जैश और हिजबुल के कई टॉप कमांडरों को जहन्नुम पहुंचा दिया है।

पाकिस्तान में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों और वहां छुपे हुए आतंकियों के आकाओं की नींद उड़ा दी है। अब तक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन आतंकियों को मारने वाले ये अज्ञात लोग कौन हैं और कैसे वे लगातार एक-एक कर कई टॉप कमांडरों को निशाना बना रहे हैं?

पुलवामा का मास्टरमाइंड था बुरहान

बता दें कि साल 2022 में भारत सरकार ने हमजा बुरहान को आतंकी घोषित किया था। जिसे आज गुरुवार, 21 मई को मुजफ्फरराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था और वह खतरनाक आतंकी संगठन अल बदर से जुड़ा हुआ था। 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की साजिश में उसका बड़ा हाथ था, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद से ही वह भारत का बड़ा दुश्मन बना हुआ था।

पाकिस्तान में मारे गए भारत के मोस्ट वांटेड हमजा बुरहान की तस्वीर।
पाकिस्तान में मारे गए भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान की तस्वीर।

भारत विरोधी अमीर हमजा का भी खात्मा

हमजा बुरहान से पहले लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक अमीर हमजा भी इसी साल अप्रैल में मारा गया। पाकिस्तान के लाहौर में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अमीर हमजा पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वह पूरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमीर हमजा भारत के खिलाफ लंबे समय से जहर उगलने और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहा था।

मसूद अजहर और अबू कतल का सफाया

जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की भी पिछले महीने पाकिस्तान में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। वह जैश के सभी बड़े ऑपरेशन्स को संभालता था। वहीं, पिछले साल मार्च में 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी को झेलम सिंध में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया। कतल सिंधी साल 2024 में जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके अलावा कराची में हाफिज सईद के एक और खास मुफ्ती कैसर फारूक को भी अज्ञात हमलावरों ने मदरसा के पास पीठ में गोलियां मारकर ढेर कर दिया था।

पठानकोट हमले में शामिल शाहिद लतीफ का अंत

साल 2016 में भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए बड़े आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता शाहिद लतीफ को सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां मार दी थीं। 54 साल का शाहिद लतीफ भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था और लंबे समय से पाकिस्तान में बैठकर कश्मीरी युवाओं को भड़काने का काम कर रहा था। इसी तरह लश्कर का एक और खतरनाक भर्ती कमांडर अकरम खान गाजी भी नवंबर 2023 में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलियों का शिकार बन गया। गाजी भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए नए लड़कों का ब्रेनवॉश करता था।

विमान हाईजैक के आरोपी की हुई हत्या

लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद की लाश एलओसी के पास नीलम घाटी में बेहद डरावनी हालत में मिली थी। अज्ञात हमलावरों ने पहले उसका अपहरण किया, फिर उसे बुरी तरह टॉर्चर करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इससे पहले साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के आईसी-814 विमान को हाईजैक करने वाले मुख्य आतंकियों में शामिल मिस्त्री जहूर इब्राहिम को कराची में मौत के घाट उतारा गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com