Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार

Indian Air Force 114 Rafale Deal: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील का टेंडर (RFP) तैयार हो गया है। जानिए 3.3 लाख करोड़ के इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 15, 2026 | 04:20 PM

राफेल लड़ाकू विमान, फोटो (सो. AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Air Force 114 Rafale Deal News In Hindi: सीमा पर चीन और पाकिस्तान की बढ़ती चुनौतियों के बीच भारतीय वायुसेना अपनी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने की तैयारी में लग गया है। सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना ने 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोग्राम के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) यानी टेंडर के शुरुआती दस्तावेजों को अंतिम रूप दे दिया है जो न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी बड़ा बढ़ावा देगा।

चीन-पाक के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा यह प्रोजेक्ट

भारतीय वायुसेना इस समय लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की भारी कमी का सामना कर रही है। दो मोर्चों पर एक साथ जंग की स्थिति से निपटने के लिए कम से कम 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है। जबकि वर्तमान संख्या इससे काफी कम है। इसी कमी को दूर करने के लिए 114 विमानों के इस प्रोजेक्ट को ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है। लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपये की इस डील से आसमान में भारत की बादशाहत और मजबूत होगी।

22 सीधे आएंगे, 92 भारत में बनेंगे

इस सौदे की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के अनुसार, कुल 114 विमानों में से 22 विमान ‘Fly-away’ स्थिति में यानी सीधे फ्रांस से उड़कर भारत आएंगे। इससे वायुसेना की तत्काल जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। शेष 92 विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में ही किया जाएगा। इसमें भारतीय कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी और विमानों में करीब 55 से 60 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

UAE पर हमला मंजूर नहीं…PM मोदी ने की ईरानी हमले की आलोचना, बोले- भारत किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार

UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं

UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें

5 Nation Tour: पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से UAE रवाना, जानिए 5 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल

आखिर राफेल ही क्यों?

भारत पहले ही 36 राफेल विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुका है, जिससे इनके रखरखाव और पायलटों की ट्रेनिंग का बुनियादी ढांचा पहले से तैयार है। राफेल अपनी बेहतरीन मारक क्षमता, आधुनिक रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमता साबित करने के बाद भारत के लिए यह एक ‘War Tested’ यानी जंग की कसौटी पर खरा उतरा विमान है।

यह भी पढ़ें:- UAE पर हमला मंजूर नहीं…PM मोदी ने की ईरानी हमले की आलोचना, बोले- भारत किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार

कब तक शुरू होगी डिलीवरी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वायुसेना प्रमुख के आगामी फ्रांस दौरे से ठीक पहले इस सौदे पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि 2026 तक इस सौदे पर अंतिम हस्ताक्षर हो जाते हैं तो पहला लड़ाकू जेट अनुबंध के करीब 3 से 4 साल बाद यानी 2029 या 2030 तक वायुसेना को मिल सकता है। 92 विमानों के भारत में निर्माण से देश में हजारों नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे और भारत ‘ग्लोबल डिफेंस हब’ बनने की ओर अग्रसर होगा।

Indian air force 114 rafale fighter jet deal tender ready

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 04:20 PM

Topics:  

  • Defence Sector
  • Rafale
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.