Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं

PM Modi in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर यूएई पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत हुआ और यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 15, 2026 | 01:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए। जहां सबसे पहले वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। यूएई में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के विमान ने जैसे ही संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया यूएई के एफ16 जेट जेट्स ने उनके विमान को सुरक्षा प्रदान की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। कुछ घंटे के बाद उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां एफ16 जेट विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है।

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।

सम्बंधित ख़बरें

Panvel Municipal Corporation का बड़ा फैसला, बिजली-पानी बचाने के लिए कर्मचारियों हेतु 12 सूत्री नियम लागू

UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें

5 Nation Tour: पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से UAE रवाना, जानिए 5 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल

BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात

As Prime Minister Narendra Modi’s aircraft entered UAE airspace, it was escorted by UAE F-16 fighter jets, a reflection of the deep strategic partnership, trust, and personal warmth shared between the leadership of India and the UAE. pic.twitter.com/vpiYqSTzFc — Amit Malviya (@amitmalviya) May 15, 2026

पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके अलावा जब प्रधानमंंत्री मोदी अबू धाबी पहुंच तब एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें  ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। फिलहाल, उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है।

أتوجه بالشكر إلى أخي صاحب السمو الشيخ محمد بن زايد آل نهيان، رئيس دولة الإمارات العربية المتحدة، على لفتته الكريمة باستقبالي في مطار أبوظبي. وإنني أتطلع إلى مباحثاتنا الرامية إلى تعزيز الروابط بين الهند والإمارات عبر قطاعات مهمة، مثل الطاقة والاستثمار وسلاسل التوريد وغيرها.… pic.twitter.com/usOIZxG7HA — Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें अपना भाई  बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें- 5 Nation Tour: पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से UAE रवाना, जानिए 5 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल

मैं अपने दूसरे घर आया हूं: पीएम मोदी

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,  मैं अपने दूसरे घर आया हूं। ये शब्द और भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा का यह पहला पड़ाव है। इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 

Pm modi uae visit abu dhabi president sheikh mohammed meet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • India
  • Narendra Modi
  • UAE
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.