- Hindi News »
- India »
- India Weather Update Possibility Of Heavy Rain In North India Snowfall May Occur In Hilly States
India Weather Update: उत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना, पहाड़ी राज्यों में हो सकता है हिमपात, जानें पूरे भारत के मौसम का मिजाज
India Weather Update: स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रतिकात्मक तस्वीर, पिक्सेल्स
नई दिल्ली : देश भर में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। शुष्क फरवरी के महीने में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट है तो कहीं फिर से सर्दी के वापस आने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 2 दिनों में उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से तापमान में कमी देखी जा सकती है. इस बीच झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से अभी से लोगों को मार्च जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा के राज में गोरक्षकों को मिलेगा सम्मान, किया बड़ा ऐलान; भूसा बैंक की स्थापना पर भी दिया जोर
जयंत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात
BJP ने जारी की केरल चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट, जानें पुथुप्पल्ली और तिरुवनंतपुरम से किसे मिला टिकट
कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’, जिसके एक बुलावे पर इकट्ठा हो जाते थे हजारों गौ-रक्षक? नाम सुनकर कांपते थे तस्कर
उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना
हालांकि, उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में सुबह तेज कोहरा बने रहने के चांस है।
राजस्थान में हल्की वर्षा
राजस्थान में मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है। भरतपुर, जयपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत
उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत हैं। अगले 2 दिनों में पश्चिमी विक्षोभके असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने बताया कि 18 और 20 तक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी यूपी समेत कुछ मध्य भाग में बारिश की संभावना बन सकती है।
बिहार में तापमान बदला
बिहार लगातार मौसम के बदलाव से गुजर रहा है। पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औरंगाबाद और भोजपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक जा पहुंचा। हालांकि, पहाड़ों में बारिश और बर्फवारी के असर से राज्य में एक बार फिर तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
केरल में भीषण गर्मी का अलर्ट
केरल में बढ़ते तापमान के लिए चेतावनी दी गई है. आने वाले समय में भीषण गर्मी के कारण लू, सनबर्न और निर्जलीकरण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राज्य में गर्मी बढ़ती जा रही है।
India weather update possibility of heavy rain in north india snowfall may occur in hilly states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान ने लिया इजरायल से बदला…न्यूक्लियर सिटी ‘डिमोना’ पर दागी मिसाइलें, धुंआ-धुंआ हुआ परमाणु ठिकाना- VIDEO
Mar 22, 2026 | 07:06 AMGATE 2026 स्कोर से सरकारी नौकरी: इन 10 पीएसयू में मिलेगा शानदार करियर और 22 लाख तक का सैलरी पैकेज
Mar 22, 2026 | 07:00 AMKanchipuram: ‘हजारों मंदिरों का शहर’ जहां बसती है आध्यात्मिकता और पल्लव काल की भव्य विरासत
Mar 22, 2026 | 07:00 AMPM मोदी का इस्तीफा तय? एपस्टीन मामले पर कांग्रेस और VBA ने मिलाया हाथ, कल RSS हेडक्वार्टर का करेंगे घेराव
Mar 22, 2026 | 06:59 AMमहाराष्ट्र में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खुशखबरी, ‘पवित्र पोर्टल’ से भरे जाएंगे खाली पद
Mar 22, 2026 | 06:58 AMNavratri 4th Day 2026: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें मां कुष्मांडा का प्रिय भोग, तुरंत नोट करें रेसिपी
Mar 22, 2026 | 06:57 AMबंगाल के बारानगर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि बुलानी पड़ी भारी फोर्स? सड़कों पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता
Mar 22, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














