- Hindi News »
- India »
- India Vs Pakistan Live Updates Indian Army Operation Sindoor 10 May 2025 Latest News In Hindi 2
India vs Pakistan: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, अखनूर-रजौरी में फायरिंग
India vs Pakistan Live: भारत पाकिस्तान संघर्ष पर आज की कार्रवाईयों को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ..
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
India vs Pakistan Live: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन किया। अखनूर-रजौरी में फायरिंग की गई। भारत पाक की सीजफायर को लेकर बनी सहमति की जानकारी दे रहे। भारत पाक तनाव से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
आज की ताजा खबर 1 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
10 May 2025 10:24 PM (IST)
10 May 2025 10:24 PM (IST)सेना ने कहा- अब सीमा पर किसी तरह की गोलीबारी नहीं
पाकिस्तान के सीजफायर तोड़े जाने की खबरों के कुछ देर बाद सेना के सूत्रों ने कहा है कि फिलहाल सीमा पार से कोई गोलीबारी नहीं की जा रही है।
10 May 2025 10:20 PM (IST)
10 May 2025 10:20 PM (IST)मां वैष्णो देवी धाम के पास देखा गया ड्रोन, आरएस पुरा में फायरिंग की आवाज
जम्मू के आरएस पुरा में ब्लैकआउट के बीच छिटपुर गोलीबारी की आवाज सुनी गई है। वहीं मां वैष्णो देवी धाम में भी ड्रोन दिखाई देने की खबर सामने आई है।
10 May 2025 10:06 PM (IST)
10 May 2025 10:06 PM (IST)कश्मीर के नागरोटा में ब्लैकआउट के बीच पाक ड्रोन नाकाम, धमाका सुनाई दिया
जम्मू कश्मीर के नागरोटा में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को नाकाम किया है। इस दौरान आसमान में लाल रोशनियां देखी गई हैं। इस दौरान धमाके की आवाजें भी सुनाई दी हैं।
#WATCH | J&K: Red streaks seen and explosions heard as India's air defence intercepts Pakistani drones amid blackout in Nagrota
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/1Dgvk31euG
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 10:02 PM (IST)
10 May 2025 10:02 PM (IST)पाक ने तोड़ा सीजफायर, पंजाब के पठानकोट में ब्लैकआउट
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया गया है। पठानकोट में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सरकार ने पाक की हरकतों को देखते हुए ब्लैकआउट जारी रखने का आदेश दिया गया है।
#WATCH | Punjab: A complete blackout has been enforced in Pathankot
(Visuals deferred by an unspecified time) pic.twitter.com/z8ovHXi0sT
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 09:56 PM (IST)
10 May 2025 09:56 PM (IST)भारत के चिनार कॉर्प्स हेडक्वार्टर को निशाना बनाने की कोशिश की गई नाकाम
पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स मुख्यालय को निशाना बनाने की बड़ी कोशिश की गई है। लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इस नाकाम कर दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन चिनार कॉर्प्स मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम के चलते सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
10 May 2025 09:34 PM (IST)
10 May 2025 09:34 PM (IST)श्रीनगर में आर्मी हेडक्वार्टर के पास 4 ड्रोन गिराए
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। श्रीनगर में आर्मी हेडक्वार्टर के पास भारत ने पाक के 4 ड्रोन मार गिराए हैं।
#WATCH | J&K: Red streaks seen and explosions heard as India's air defence intercepts Pakistani drones amid blackout in Srinagar
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/XObqcbiQCe
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 09:03 PM (IST)
10 May 2025 09:03 PM (IST)पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमावर्ती क्षेत्र में फायरिंग
भारत और पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया और अखनूर-रजौरी में फिर फायरिंग की है। वहीं भारत ने पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के आदेश दिए हैं।
10 May 2025 08:30 PM (IST)
10 May 2025 08:30 PM (IST)सीजफायर के बाद PM मोदी से मिले तीनों सेनाध्यक्ष, रक्षा व विदेश मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 एलकेएम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की।
Delhi | Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with EAM Dr S Jaishankar, Defence Minister Rajnath Singh, NSA Ajit Doval, CDS and Chiefs of all three Services, at 7, LKM. pic.twitter.com/cJkKda89Vz
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 06:46 PM (IST)
10 May 2025 06:46 PM (IST)चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमले की बात भी झूठी
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'अब मैं आपको पाकिस्तान की मिस इन्फर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ 17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये गलत है। हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने आपको बताया था कि ये सभी चीजें सही है पूरी तरह से।
#WATCH | Delhi: Colonel Sofiya Qureshi says, "Pakistan claimed that it damaged our S400 and Brahmos missile base with its JF 17, which is completely wrong. Secondly, it also ran a misinformation campaign that our airfields in Sirsa, Jammu, Pathankot, Bhatinda, Nalia and Bhuj were… pic.twitter.com/QOVrDBH899
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 06:44 PM (IST)
10 May 2025 06:44 PM (IST)कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाक झुठ फैला रहा, हमने धार्मिक स्थलों को निशाना नहीं बनाया
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने गलत न्यूज फैला रहा है कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया है। जो गलत है। हमने किसी धर्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया है। सोफिया ने आगे कहा कि भारतीय आर्म्स फोर्सज ने पाकिस्तानी सैन्य स्थलों और एयरबेस को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है।
10 May 2025 06:43 PM (IST)
10 May 2025 06:43 PM (IST)कॉमेडोर रवि नायर ने कहा- भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम
रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉमेडोर रवि नायर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कई झूठ बोले हैं। पाकिस्तान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके वरिष्ठ सेना अधिकारी ने झूठा आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया, जो कि नहीं हुआ है। सशस्त्र बलों ने सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
#WATCH | Delhi: Commodore Raghu R Nair says, " There has been understanding that has been reached to stop all military activities at sea, on the air and on land. Indian army, Indian Navy and Indian Air Forces have been instructed to adhere to this understanding..." pic.twitter.com/3FUGQp22Sw
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 06:43 PM (IST)
10 May 2025 06:43 PM (IST)टूटी सड़को की शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह
शासन-प्रशासन की उदासीनता और अनदेखी के कारण नागपुर उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के परेशान उद्योजकों को अपनी जान हथेली पर रखकर गड्ढे भरे मार्ग से चलना पड़ रहा है। पहले से ही इस क्षेत्र में उद्योजकों के सामने बेशुमार परेशानियां हैं। ऊपर से पूरा अप्रोच मार्ग ही टूट गया है। मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि उद्योजकों व कामगारों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन है कि इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।
10 May 2025 06:31 PM (IST)
10 May 2025 06:31 PM (IST)जयशंकर ने किया Tweet, भारत-पाक गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत
एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।
EAM Dr S Jaishankar tweets, "India and Pakistan have today worked out an understanding on stoppage of firing and military action. India has consistently maintained a firm and uncompromising stance against terrorism in all its forms and manifestations. It will continue to do so." pic.twitter.com/f6IjOGTei2
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 06:19 PM (IST)
10 May 2025 06:19 PM (IST)भारत-पाक के बीच सीजफायर का ऐलान, MEA ने प्रेस ब्रीफिंग कर दी जानकारी
भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर की गई आज की कार्रवाईयों के संबंध में विदेश मंत्रालय और सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है।
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, "Pakistan's Directors General of Military Operations (DGMO) called Indian DGMO at 15:35 hours earlier this afternoon. It was agreed between them that both sides would stop all firing and military action on land and in the air… pic.twitter.com/k3xTTJ9Zxu
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 05:56 PM (IST)
10 May 2025 05:56 PM (IST)पाक डिप्टी पीएम इशाक डार बोले- दोनों देशों की युद्ध विराम पर सहमति
पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect. Pakistan has always strived for peace and security in the region, without compromising on its sovereignty and territorial integrity!
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) May 10, 2025
10 May 2025 05:41 PM (IST)
10 May 2025 05:41 PM (IST)डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- भारत और पाकिस्तान पूरी तरह सीजफायर के लिए तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर पूरी तरह सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। मैं दोनों देशों को सीजफायर के लिए बधाई देता हूं।
I am pleased to announce that India and Pakistan have agreed to a full and immediate ceasefire, said US President Donald Trump: Reuters reported pic.twitter.com/PcjBojJGqk
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 04:50 PM (IST)
10 May 2025 04:50 PM (IST)दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह बोले- दिल्ली सुरक्षित थी, सुरक्षित है और हमेशा रहेगी
भारत और पाक तनाव के बीच दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, " यहां जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी को भी घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिन-रात आपकी देखभाल कर रहे हैं। हम किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। दिल्ली सुरक्षित थी, दिल्ली सुरक्षित है। भारत सुरक्षित था, भारत सुरक्षित है। दिल्ली पुलिस और दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से तैयार है।
#WATCH | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "... There is no shortage of essential commodities here, so no one needs to indulge in panic buying. No one needs to worry. PM Narendra Modi and Delhi CM Rekha Gupta are looking after you day and night... We are ready for any… pic.twitter.com/kCc7XeXqOH
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 04:15 PM (IST)
10 May 2025 04:15 PM (IST)अब किसी भी आतंकी घटना को भारत युद्ध मानेगा, और उसी के मुताबिक जवाब देगा
भारत ने कहा है कि भविष्य में किसी भी आतंकी घटना को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। भारत अब किसी भी तरह की आतंकी घटना का करारा जवाब देगा।
India has decided that any future act of terror will be considered an Act of War against India and will be responded accordingly: Top GoI sources pic.twitter.com/zZSAXzu3o6
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 03:34 PM (IST)
10 May 2025 03:34 PM (IST)भारत पाक तनाव के बीच सरहदी इलाकों में रात में रेल सेवा की गई बंद
भारत पाक तनाव के बीच सरहदी इलाकों में रात में रेल सेवा बंद कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे ड्रोन हमलों के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार की ओर से ये निर्णय लिया गया है। सरकार ने अगले आदेश तक संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है।
10 May 2025 03:17 PM (IST)
10 May 2025 03:17 PM (IST)असदुद्दीन ओवैसी बोले- 75 साल से भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा पाक
भारत-पाकिस्तान तनाव पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, " यह बहुत दुख की बात है कि जो लोग इस देश को तोड़कर चले गए, उन्होंने पिछले 75 सालों से भारत को कमजोर करने, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने और भारत को अस्थिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों के पास बंटवारे के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन मेरा मानना है कि जो नापाक थे वे यहां से चले गए और जो पसंदीदा थे वे यहां रह गए।"
#WATCH | Hyderabad, Telangana | On India-Pakistan tensions, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "... It is a matter of great sorrow that those who broke and left this country, have left no stone unturned for the last 75 years to weaken India, to create conflict between Hindus and… pic.twitter.com/KoHHMTyWHs
— ANI (@ANI) May 10, 2025
10 May 2025 03:12 PM (IST)
10 May 2025 03:12 PM (IST)अंबाला घरेलू हवाई अड्डे के पास सुरक्षा बढ़ाई गई, 32 एयरपोर्ट फिलहाल बंद
अंबाला छावनी में अंबाला घरेलू हवाई अड्डे के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंबाला हवाई अड्डे सहित देश भर के 32 हवाई अड्डों को 10 मई से 15 मई तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है।
#WATCH | Haryana | Security tightened near Ambala Domestic Airport in Ambala Cantonement.
The Ministry of Civil Aviation has extended the closure of 32 airports nationwide, including Ambala Airport, from May 10 to May 15. pic.twitter.com/IMn3Z8dLIM
— ANI (@ANI) May 10, 2025
India vs pakistan live updates indian army operation sindoor 10 may 2025 latest news in hindi 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













