भारत ने परमाणु ताकत में पाकिस्तान को पछाड़ा, SIPRI रिपोर्ट से बढ़ी चीन की टेंशन
SIPRI की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 2025 तक 180 परमाणु हथियार होंगे। भारत ने अग्नि-पी मिसाइल और MIRV तकनीक जैसी अत्याधुनिक प्रणालियों से परमाणु हथियारों के क्षेत्र में पाकिस्तान से बढ़त बना ली है।
- Written By: अक्षय साहू
भारत ने परमाणु ताकत में पछाड़ा पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु क्षमता के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 तक भारत के पास लगभग 180 परमाणु हथियार हो जाएंगे, जबकि 2024 में यह संख्या 172 थी। इसके अलावा, भारत ने परमाणु हथियारों के प्रक्षेपण के लिए अत्याधुनिक प्रणालियां विकसित करने में भी असाधारण प्रगति की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की नई ‘कैनिस्टराइज्ड’ मिसाइलें संभवतः शांतिकाल में भी परमाणु हथियारों को लेकर चल सकती हैं। इन मिसाइलों में पहले से ही परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं, जिससे उनका भंडारण और परिवहन अधिक सुरक्षित हो जाता है। भविष्य में ये मिसाइलें एक ही बार में कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हो सकती हैं।
शानदार है अग्नि-पी मिसाइल
SIPRI की रिपोर्ट में भारत की अगली पीढ़ी की डिलिवरी प्रणालियों में ‘अग्नि प्राइम (अग्नि-पी)’ मिसाइल और ‘मल्टीपल इंडीपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV)’ तकनीक वाली ‘अग्नि-5’ प्रणाली की तारीफ की गई है। MIRV तकनीक की मदद से एक मिसाइल से कई परमाणु हथियार दागे जा सकते हैं, जो स्वतंत्र रूप से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
वहीं पाकिस्तान भी परमाणु हथियारों के प्रक्षेपण की नई प्रणालियों के विकास में सक्रिय है। SIPRI के मुताबिक, 2024 में उसने अधिक विखंडनीय पदार्थ (Fissile Material) जमा किया है, जिससे संकेत मिलता है कि वह आने वाले दशक में अपने परमाणु जखीरे को और बढ़ाना चाहता है। फिलहाल उसके पास लगभग 170 परमाणु हथियार हैं।
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप से नहीं हो सकेगी मुलाकात
चीन तेजी से बढ़ा रहा जखीरा
रिपोर्ट के अनुसार, चीन भी परमाणु हथियारों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि कर रहा है और यह वैश्विक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बनता जा रहा है। ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, चीन वर्ष 2023 से हर साल लगभग 100 नए परमाणु हथियार तैयार कर रहा है। SIPRI के निदेशक जेन स्मिथ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चीन अपनी परमाणु क्षमता में लगातार विस्तार कर रहा है। उनका अनुमान है कि अगले सात से आठ वर्षों में चीन के पास 1,000 से अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं।
