-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Putin Put Nuclear Weapons On High Alert Watch Video
रूस ने निकाला परमाणु हथियारों का जखीरा, यूक्रेन के साथ जर्मनी को भी बर्बाद करने के मूड में पुतिन- देखें Video
- Written By: Saurabh Pal
यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद पुतिन ने परमाणु हथियारों का जखीरा निकाल लिया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दुनिया विश्व युद्ध की ओर तेजी से बढ़ रही है। ऐसा लग रहा है कि रूस ने आरपार की लड़ाई का मूड बना लिया है।

व्लादिमीर पुतिन (फोटो-सोशल मीडिया)
मॉस्कोः रूस और यूक्रेन की जंग अब विश्व युद्ध में तब्दील होती दिखायी दे रही है। शांति की कोशिशों के बीच दोनों देश एक दूसरे पर बड़ी साजिश रच रहे हैं। इसीलिए युद्ध को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट की जा रही हैं।
एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस ने 50 हजार सेना के जवान तैनात किए हैं, जो कीव पर बड़ा जमीनी हमला कर सकते हैं। इसी बीच यूक्रेन ने एक बड़ा ड्रोन अटैक करके रूस पर हमला कर दिया। इस हमले से रूस को भारी नुकसान पहुंचा है। कई न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस के 2 एयरबेस के अलावा मॉस्को स्थित परमाणु स्टेशन पर भी ड्रोन अटैक हुए हैं।
साथ ही ऐसी संभावनाएं जतायी जा रही हैं कि जल्द ही पुतिन भी इस ड्रोन हमले का करारा जवाब देने का मूड बना रहे हैं। इसीलिए रूस ने फाइटर परमाणु स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा है। इसी बीच मिसाइल्स और ट्रकों पर परमाणु बमों का एक वीडियो भी देखा जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि यह कोई अभ्यास नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
यूक्रेन से शांति वार्ता पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूस बातचीत के लिए तैयार है लेकिन…, रखी ये शर्त
भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट पर PM के सलाहकार से पूछताछ पर भड़का ढाका, भारतीय राजनयिक तलब
यूक्रेन युद्ध के बीच ‘शैडो फ्लीट’ पर ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, इंग्लिश चैनल में रूस का ऑयल टैंकर किया जब्त
Oman News: समुद्र में डूबी 14 भारतीयों से भरी नाव, बचाव के लिए पहुंची अमेरिकी नौसेना
सैटेलाइट पर दिखी वारहेड रोड पर हलचल
ब्रिटिश एक्टिविस्ट जिम फार्ग्यूसन के अनुसार, रूस ने एंटी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सैटेलाइट डेटा से मिली जानकारी के अनुसार, वारहेड मार्गों पर असामान्य सैन्य गतिविधि के संकेत मिल रहे हैं। फार्ग्यूसन के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां क्यूबा मिसाइल संकट के बाद कभी नहीं देखी गयीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परमाणु धमकी तक सीमित नहीं है, बल्कि नाटो-गठबंधन वाले यूक्रेन और रूस के बीच परमाणु युद्ध के संकेत हैं।
देखें वीडियो-
🚨 BREAKING: RUSSIA PLACES NUCLEAR FORCES ON HIGH ALERT 🚨 Unconfirmed but mounting reports indicate Oreshnik and Russia’s strategic nuclear arsenal have been placed on high readiness following Ukrainian strikes and Russian Iskander missile retaliation. ⚠️ THIS IS NOT A DRILL… pic.twitter.com/FBCgik9Lxz — Jim Ferguson (@JimFergusonUK) June 1, 2025
परमाणु हथियारों को निकालने की असली वजह
रूस पिछले करीब 2 सालों से युद्ध में उलझा हुआ है। इसके अलावा आर्थिक प्रतिबंधों को भी झेल रहा है। दुनिया का कोई भी देश स्पष्ट तौर पर रूस के साथ नहीं खड़ा दिखाई दे रहा है, हालांकि इसमें केवल उत्तर कोरिया अपवाद है। वहीं यूक्रेन टॉरस मिसाइल से रूस में तबाही मचा रहा है। यह एक जर्मन मिसाइल है। इसी के कारण रूस ने जर्मनी को सीधे चेतावनी देते हुए कहा था कि टॉरस मिसाइल से हमलों के सबूत मिले हैं, यदि तत्काल प्रभाव से जर्मनी मिसाइल की सप्लाई नहीं रोकता है तो इसे सीधे युद्ध माना जाएगा। वर्तमान माहौल में अमेरिका सहित ज्यादातर यूरोपीय देश रूस के खिलाफ हैं। ऐसे अब पुतिन आर या पार की लड़ाई चाह रह रहे हैं।
ब्रिटेन ने परमाणु प्रतिरोधक लड़ाकू विमान अमेरिका से मांगा
जर्मनी, अमेरिका तो रूस के खिलाफ हैं ही, लेकिन अब ब्रिटेन भी कई उकसाने वाले काम कर रहा है। ब्रिटेन ने अब अपने लड़ाकू विमानों को परमाणु हथियारों से लैस करने की योजना बनाई है। यह कदम रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है और इसे ब्रिटेन की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में सबसे बड़ा विस्तार माना जा रहा है।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन, न्यूक्लियर हथियार दागने में सक्षम अमेरिकी लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि कीर स्टारमर की सरकार ऐसा करके दुनिया को एक खतरनाक परमाणु युद्ध की ओर ले जाने की कोशिस कर रहे हैं।
Putin put nuclear weapons on high alert watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
Jun 27, 2026 | 07:49 AMनवभारत विशेष: कमजोर मानसून से देश की खाद्य सुरक्षा को खतरा, खरीफ फसल पर पड़ेगा बुरा असर
Jun 27, 2026 | 07:46 AMनासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई
Jun 27, 2026 | 07:45 AM‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 07:36 AMवेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता
Jun 27, 2026 | 07:35 AMवाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
Jun 27, 2026 | 07:27 AMNavabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
Jun 27, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














