-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi Reached Canada For G 7 Summit Will Meet Heads Of States
G7 Summit में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप से नहीं हो सकेगी मुलाकात
- Written By: मनोज आर्या
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत पीएम मोदी रात को कैलगरी पहुंचें। जहां वह कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री)
कैलगरी: कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार, (17 जून) को अल्ब्रेटा पहुंच गए हैं। यहां वह जी-7 की 51वीं बैठक में हिस्सा लेंगे और राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी साइप्रस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता की और दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत पीएम मोदी रात को कैलगरी पहुंचें। जहां वह कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एक दशक के कार्यकाल में यह पीएम मोदी की पहली कनाडा यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनानास्किस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इससे पहले रविवार को विशेष गर्मजोशी दिखाते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने लार्नाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी दो दशकों से अधिक समय में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने रविवार को व्यापार जगत के लोगों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें साइप्रस के राष्ट्रपति भी मौजूद थे। व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में ‘विकास की अपार संभावनाओं’ को रेखांकित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Trump Hormuz Toll: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत शुल्क का अपना प्रस्ताव लिया वापस
#WATCH | कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैलगरी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।#PMModiAtG7 (सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/jxQR0I7GjM — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2025
ट्रंप और पीएम मोदी बीच नहीं होगी मुलाकात
बता दें कि जी-7 सम्मलेन का पहला दिन शानदार रहा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीच में ही वापस चले गए। ऐसे में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात अब नहीं हो सकेगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप की वापसी की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन में यूके के पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात कर प्रमुख व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किया। हालांकि, मिडिल-ईस्ट की स्थिति के कारण राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रध्यक्षों के साथ डिनर नहीं कर पाए।
Pm narendra modi reached canada for g 7 summit will meet heads of states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Jul 15, 2026 | 09:49 AMMyths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Jul 15, 2026 | 09:48 AMनवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMमुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Jul 15, 2026 | 09:43 AMTroop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













