Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरानी हमले से UAE में तनाव, PM मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान को मिलाया फोन, बोले- मुश्किल वक्त में हम साथ

Iran Missile Attack on UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत कर हमलों की कड़ी निंदा की और भारत की एकता कायम रखी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 02, 2026 | 08:09 AM

ईरान के हमलों के बाद भारत ने यूएई का समर्थन किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Talks UAE President on Iran Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत कर खाड़ी देश पर हाल में हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की पूर्ण एकजुटता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉ्र्म पर अपने संदेश में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात कर हमलों की भर्त्सना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता

पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों का ध्यान रखने के लिए वे यूएई सरकार के आभारी हैं। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारत तनाव कम करने के प्रयासों का समर्थन करता है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा…गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए खास निर्देश

Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग

PM मोदी ने आधी रात को बुलाई CCS की बैठक, इजरायल-ईरान युद्ध पर लिए कई अहम फैसले, शाह-राजनाथ रहे मौजूद

ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर, देश के कई एयरपोर्ट में यात्रियों की भीड़, सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

تحدثتُ مع رئيس دولة الإمارات العربية المتحدة، أخي الشيخ محمد بن زايد. أدنتُ بشدة الهجمات على الإمارات، وقدمتُ تعازيَّ الحارة في الخسائر البشرية الناجمة عنها. الهند تقف متضامنةً مع الإمارات في هذه الظروف الصعبة. شكرته على رعايته للجالية الهندية المقيمة في الإمارات. ندعم خفض… — Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026

भारत-यूएई के बीच आर्थिक साझेदारी

भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी है। दोनों देशों के संबंध व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों तक फैले हुए हैं। यूएई दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक का निवास स्थान है, जो दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर संबंधों को और मजबूत बनाता है।

पीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई।

 यह भी पढ़ें: आज का मौसम 02 मार्च 2026: दिल्ली में गर्मी का कहर, UP-बिहार में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल

यह समीक्षा बैठक अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों तथा उसके बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीसीएस देश की सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर सर्वोच्च निर्णय लेने वाली समिति है।

India stands with uae pm modi condemns iran strikes in call with uae president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 08:08 AM

Topics:  

  • India
  • Iran
  • Israel Iran Tension
  • Narendra Modi
  • Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan
  • UAE

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.