-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Pak Tension Pakistan Got Completely Humiliated In Unsc Could Not Answer 3 Questions On Pahalgam Attack
India-Pak Tension: UNSC में पाकिस्तान की हो गई फुल बेइज्जती, पहलगाम हमले पर इन 3 सवालों का नहीं दे पाया जवाब
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
UNSC के बैठक के दौरान मौजूद सदस्यों ने पाकिस्तान से तीन अहम सवाल पूछ लिए, जिससे पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई। पहला सवाल उन्होंने पूछा कि आतंकी धर्म के आधार पर लोगों को क्यों निशाना बना रहे हैं।

शहबाज शरीफ, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : भारत के साथ अपने तनाव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में लाने की पाकिस्तान की कोशिश उल्टी पड़ गई है। दरअसल, UNSC के सदस्यों ने आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकियों के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है।
इसके साथ ही यूएनएससी ने भारत की ओर से हमले की आशंका के खिलाफ कोई भी बयान जारी करने से इनकार कर दिया है। यूएनएससी का अस्थायी सदस्य होने के बावजूद पाकिस्तान को इस बैठक के लिए यूएनएससी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
भारत से बुरी तरह डरा हुआ है पाकिस्तान
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने यह बैठक बुलाई थी। भारत की ओर से जवाबी हमले के डर से पाकिस्तान ने यूएनएससी से बैठक बुलाने की अपील की थी। उसने दावा किया था कि भारत कभी भी हमला कर सकता है और आगे की स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए वैश्विक हस्तक्षेप की मांग की थी। पाकिस्तान कूटनीतिक सफलता की उम्मीद में भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहता था। हालांकि, चर्चा के दौरान यूएनएससी के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
बैठक में पाक से पूछ लिए गए ये तीन सवाल
UNSC के बैठक के दौरान मौजूद सदस्यों ने पाकिस्तान से तीन अहम सवाल पूछ लिए, जिससे पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई। पहला सवाल उन्होंने पूछा कि आतंकी धर्म के आधार पर लोगों को क्यों निशाना बना रहे हैं। वहीं दूसरा सवाल था कि पहलगाम हमले में लश्कर-ए-तैयबा की क्या भूमिका है? और अगर वह शामिल था, तो क्या कार्रवाई की गई? वहीं पाकिस्तान से आखिरी सवाल पूछा गया कि पाकिस्तानी अधिकारी अक्सर परमाणु हमलों का जिक्र क्यों करते हैं और क्या इस बयानबाजी से तनाव बढ़ रहा है?
इस बैठक में यहां ध्यान देने वाली बात यह रही कि समर्थन के बजाय पाकिस्तान को फटकार मिली सूत्रों ने बताया कि इन सवालों का सीधा जवाब न दे पाने के कारण पाकिस्तान बुरी तरह घिर गया। आपको बता दें कि यह बैठक इस सुझाव के साथ समाप्त हुई कि पाकिस्तान इन मुद्दों को बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के स्वतंत्र रूप से सुलझा सकता है।
यूएनएससी की इस बैठक के जरिए पाकिस्तान ने जहां भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन मांगा, वहीं उसे समर्थन तो नहीं मिल पाया, पर इसके बदले उलटे उसे अपनी हरकतों और बयानबाजी पर जांच का सामना करना पड़ा। यूएनएससी की बैठक में जो कुछ हुआ, इससे तो यही पता चलता है कि पाकिस्तान को इस मामले में दुनिया से नाममात्र का भी समर्थन नहीं मिलने वाला है।
India pak tension pakistan got completely humiliated in unsc could not answer 3 questions on pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AM2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 11:44 AMJagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Jul 03, 2026 | 11:39 AMDatia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी
Jul 03, 2026 | 11:38 AMनर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
Jul 03, 2026 | 11:33 AMमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














