हैकर्स का हिडन एजेंडा, क्या पाकिस्तान 'डेटा बम' बनाने की कर रहा तैयारी? भारतीय सुरक्षा तंत्र में बड़ी सेंधमारी

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान भारत की सिक्योरिटी में सेंधमारी करके डेटा वॉर करने की कोशिश कर रहा है। पाक अब डेटा वॉर करना शुरू कर दिया है।
हैकर्स का हिडन एजेंडा, क्या पाकिस्तान 'डेटा बम' बनाने की कर रहा तैयारी? भारतीय सुरक्षा तंत्र में बड़ी सेंधमारी
कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क : आपने वर्ल्ड वॉर, कोल्ड वॉर और फिर कॉरपोरेट वॉर तो सुना ही होगा। लेकिन आतंकियों के आका कहे जाने वाले पाकिस्तान अब डेटा वॉर करने की प्लानिंग कर रहा है। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान भारत की सिक्योरिटी में सेंधमारी करके डेटा वॉर करने की कोशिश कर रहा है। आतंकियों का आका कहे जाने वाले मुल्क पाकिस्तान अब डेटा वॉर करने की शुरुआत भी कर दी है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच भारतीय सेना की ओर से खबर है कि पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत की अहम डिफेंस वेबसाइट्स को निशाना बना लिया है। इसके जरिए रक्षा कर्मियों की गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जाताई जा रही है।

भारतीय सेना के मुताबकि, 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' नाम के एक एक्स हैंडल ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (IDSA) के डाटा में सेंध लगाने का काम किया है। इस साइबर हमले में रक्षा कर्मियों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ-साथ अन्य प्राइवेट इनफॉर्मेशन लीक होने की आशंका जाताई जा रही है।

हैकर्स ने की वेबसाइट को किया टारगेट

इसके अलावा सेना द्वारा यह भी रिपोर्ट किया गया है कि ग्रुप ने रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई ‘आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड’ की ऑफिशियल वेबसाइट को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है। खबर है कि इस वेबसाइट को एआई का उपयोग कर के बिगाड़ा गया है। भारतीय सेना ने कहा कि भारत की सुरक्षा को देखते हुए 'आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड' की वेबसाइट को फिलहाल ऑफलाइन कर दिया गया है ताकि वेबसाइट की पूरी जांच की जा सके और यह आकलन किया जा सके कि इस साइबर हमले से कितना नुकसान हुआ है। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा सके कि वेबसाइट पूरी तरह से सिक्योर रहे।

पाकिस्तान के इस साइबर सेंधमारी के बाद से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एजेंसियां साइबर स्पेस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं ताकि पाकिस्तान से जुड़े किसी भी संभावित खतरे या प्रायोजित साइबर हमले की तुरंत पहचान की जा सके और उससे निपटा जा सके। ऐसे में भारतीय सेना ने कहा है कि यह निगरानी भविष्य के किसी भी खतरे को तुरंत पहचानने और उसे रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के साथ डिजिटल सिक्योरिटी को मजबूत बनाया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com