Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवा और सफेद रंग का धांसू कॉम्बिनेशन, रेल मंत्रालय ने दिखाई देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक, फोटो हो रही वायरल

Mumbai Ahmedabad High Speed Rail Project: रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक दिखाई गई है। बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन की पहली फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर हुई वायरल।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 19, 2026 | 11:36 AM

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India First Bullet Train: देश की बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस बीच मंत्रालय द्वारा बुलेट ट्रेन की एक तस्वीर साझा की गई है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक दिखाई है, जोकि काफी वायरल हो रही है। इस हाई स्पीड रेल परियोजना को देश की परिवहन व्यवस्था में एक बड़ी क्रांति मानी जा रही है।

बेहद स्मूद राइड, हाई स्पीड और कम शोर के हिसाब से इसका डिजाइन किया गया है। इसकी ऑपरेशनल स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो इसे बेहद खास बनाती है। इस साल सूरत और बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन की सेवा शुरू की जा सकती है।

निर्माण कार्य में तेजी

इस साल फरवरी में  परियोजना की प्रगति पर जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था, कि 12 में से 8 स्टेशन के नींव का काम पूरा हो चुका है। इनमें सूरत, भरूच, आनंद, वापी, बिलिमोरा, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती के स्टेशन शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी ने बताया कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सिविल का काम लगातार आगे बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह

ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास

NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप

गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?

वहां करीब 90 फीसदी से ज्यादा खुदाई का काम पूरा हो चुका है। इसके कंक्रीट का काम विभिन्न चरणों में है। इसमें लेवल चार पर बेसमेंट स्लैब का निर्माण सौ फीसदी पूरा हो गया है। इसी प्रकार समुद्र के नीचे बनने वाली 21 किमी लंबी सुरंग का काम भी अब शुरू कर दिया गया है।

भगवा रंग में रंगी ट्रेन

देश की पहली प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के विजुअल्स रेल भवन के गेट नंबर 4 पर लगाए गए हैं। यह बहुप्रतीक्षित ट्रेन भगवा और सफेद रंग में रंगी है। इस वजह से यह काफी चर्चा भी हो रही है।

Delhi: Visuals of the country’s first proposed bullet train have been installed at Gate Number 4 of Rail Bhavan. pic.twitter.com/jL2DfCpM7L — IANS (@ians_india) May 18, 2026

इस साल शुरू होने की उम्मीद

इस परियोजना में नदी पर बनने वाले पुलों में अब तक 17 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। ताप्ती, माही, नर्मदा और साबरमती नदी पर पुल निर्माण का काम अब पूरा होने के कगार पर है। वहीं, महाराष्ट्र के 4 नदी पुलों का निर्माण कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें- राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?

मेक इन इंडिया को बढ़ावा

देश की पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना में स्वदेशी तकनीक और निर्माण को बढ़ावा दिया गया है। इसके तहत भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड के सहयोग से 280 किमी प्रति घंटे रफ्तार की डिजाइन वाले हाई स्पीड ट्रेन सेट का निर्माण और डिजाइन किया जा रहा है।

भारत सरकार का उद्देश्य भविष्य में आयात पर निर्भरता कम करते हुए देश में ही हाई स्पीड रेल तकनीक को विकसित करना है। सरकार की यह परियोजना देश में एक बड़ी परिवहन क्रांति मानी जा रही है।

India first bullet train mumbai ahmedabad rail ministry look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Bullet Train
  • Gujrat
  • Indian Railway
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.