Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर बदला स्टैंड, परमाणु ठिकानों पर हमले की निंदा की

ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमले पर भारत ने अपना स्टैंड बदल लिया है। ब्रिक्स देशों के साथ भारत ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों की कड़ी निंदा की है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 26, 2025 | 07:48 AM

नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः ईरान और इजरायल की जंग पर भारत ने स्टैंड बदल लिया है। इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनियां गांधी ने ईरान का साथ न देने के लिए भारत सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने ईरान से भारत का कई दशकों पुराना मजबूत संबंध बताया था। वहीं अब ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर भारत ने भी ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमलों पर चिंता व्यक्त की है। ब्रिक्स देशों ने एक सुर में ईरान पर जारी हमलों को इंटरनेशलन कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करार दिया है। इस बयान में भारत ने हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा की है।

ब्रिक्स देशों के साथ भारत द्वारा इजरायल और अमेरिकी हमलों की निंदा काफी अहम है। क्योंकि यह निंदा ऐसे समय में की गई है, जब अगले महीने की शुरुआत में ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है इस शिखर सम्मेलन में ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध चर्चा के केंद्र में रहेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 5-6 जुलाई को रियो-डी जेनेरियो में रहेंगे।

बिना नाम लिए ब्रिक्स देश इजरायल और अमेरिका पर बरसे

सम्बंधित ख़बरें

जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

इजरायल और अमेरिका की निंदा में खास बात यह कि भारत समेत ब्रिक्स के सदस्य देशों ने ईरान का तो साथ दिया, लेकिन इजरायल और अमेरिका का नाम तक नहीं लिया। इससे पहले भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के एक बयान से खुद को अलग कर लिया था, जिसमें इजरायल की निंदा की गई थी।

युद्ध को ब्रिक्स देशों ने बताया इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन

BRICS में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं। ब्रिक्स के बयान में कहा गया है, “हम 13 जून को इस्लामी गणराज्य ईरान पर किए गए सैन्य हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। ये इंटरनेशनल कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन हैं। इससे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा स्थिति में गंभीर वृद्धि हुई है। हम इस बढ़ती हुई तनावपूर्ण स्थिति के खतरनाक परिणामों को लेकर चिंतित हैं और शांति बहाली हेतु संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील करते हैं।”

चीन में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह, SCO सम्मेलन में पाकिस्तान को दिखाएंगे आईना

ब्रिक्स देशों ने एक सुर में अमेरिका और इजरायल की निंदा की

ब्रिक्स देशों के बयान में अमेरिकी हमलों की कड़ी आलोचना की गई है, जिसमें ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया है। यह हमला अमेरिकी बी-2 बंम्बर से किया गया था, जिसमें ईरान के फोर्दो, नतंन्ज और अस्फहान के परमाणु ठिकानों निशाना बनाया गया है। ब्रिक्स ने कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैं। साथ ही कहा गया कि परमाणु स्थलों पर हमले न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं, बल्कि आम नागरिकों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं।

ईरान ने भारत का जताया आभार

वहीं ब्रिक्स देशों व भारत का इजरयली और अमेरिकी हमलों के खिलाफ समर्थन पाकर ईरान ने भी राहत की सांस ली है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भारत का आभार जताया है। ईरानी दूतावास ने कहा कि हम भारत के उन सभी लोगों, राजनीतिक दलों, सांसदों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक नेताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इराने के साथ एक जुटता दिखाई है।

India condemns us and israeli attacks in iran

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 07:48 AM

Topics:  

  • BRICS Summit
  • India
  • Iran
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.