ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
India Oil Crisis: ईरानी तेल जहाज 'पिंग शुन' ने गुजरात के वाडिनार बंदरगाह के बजाय अचानक चीन का रुख कर लिया है। ईरान द्वारा भुगतान की शर्तें सख्त करने और एडवांस पेमेंट की मांग के चलते यह फैसला लिया गया।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान से भारत आ रहा जहाज चीन की तरफ मुड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Crude Oil Tanker Ping Shun India China: एक ईरानी कच्चे तेल का जहाज, जिसका नाम ‘पिंग शुन’ है, अचानक अपना रास्ता बदलकर चीन की दिशा में मुड़ गया है। यह जहाज पहले भारत के गुजरात स्थित वाडिनार बंदरगाह पहुंचने वाल था, लेकिन अब यह भारत के बजाय चीन की ओर बढ़ रहा है। इस घटनाक्रम की पुष्टि वैश्विक व्यापार डेटा एजेंसी केप्लर ने की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव का कारण ईरान द्वारा पेमेंट शर्तों में किए गए बदलाव हैं। पहले ईरानी तेल विक्रेता 30 से 60 दिनों की क्रेडिट विंडो प्रदान कर रहे थे, लेकिन अब विक्रेताओं ने शर्तें सख्त करते हुए पूर्व भुगतान की मांग की है। केप्लर के सुमित रितोलिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बदलाव ईरान युद्ध की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण हुआ है।
भुगतान के तरीके को सख्त
रितोलिया ने बताया कि, “यह बदलाव मुख्य रूप से वित्तीय शर्तों से जुड़ा हुआ है, जिसमें विक्रेता ने पहले की तुलना में भुगतान के तरीके को सख्त किया है। हालांकि, सफर के बीच में मंजिल बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसने यह उजागर किया है कि व्यापार की प्रवृत्तियां अब वित्तीय शर्तों और काउंटरपार्टी जोखिम के प्रति अधिक संवेदनशील होती जा रही हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
🇮🇳While the media highlighted India’s first Iranian oil shipment in recent years, Kpler tracking now shows the vessel has been redirected to China. Will get an update tomorrow. Map form @Kpler pic.twitter.com/wOoBoi3ivY — Anas Alhajji (@anasalhajji) April 3, 2026
किस भारतीय रिफाइनरी ने खरीदी थी तेल की खेप?
हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस भारतीय रिफाइनरी ने इस कच्चे तेल की खेप को खरीदा था। लेकिन भारतीय रिफाइनरी कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, नायरा एनर्जी, और भारत पेट्रोलियम के बारे में कहा जा रहा है कि वे वाडिनार बंदरगाह के जरिए ईरानी कच्चा तेल आयात करती हैं।
वैश्विक तेल बाजार पर असर
इस घटनाक्रम ने यह भी दिखाया है कि वैश्विक व्यापार अब राजनीतिक और वित्तीय बदलावों से अधिक प्रभावित हो रहा है। ईरान जैसे देशों से तेल आयात करने की शर्तें अब पहले से कहीं अधिक संवेदनशील हो चुकी हैं, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
पिंग शुन के इस मार्ग बदलने से यह भी स्पष्ट होता है कि वैश्विक तेल व्यापार अब केवल आपूर्ति और मांग पर निर्भर नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राजनीतिक और वित्तीय दबावों का भी अहम योगदान हो गया है।
