India-China विवाद हो गया खत्म? देपसांग-डेमचोक से पीछे हटेंगी सेनाएं, LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति
देपसांग और डेमचोक पर पेट्रोलिंग शुरू की जा चुकी है। जल्द ही दोनों देश अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाना शुरू करेंगे। सैनिकों को पीछे हटाने को मिलिट्री टर्म में डिसइंगेटमेंट कहा जाता है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
India-China विवाद
नई दिल्ली : भारत और चीन सीमा एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रॉल पर अपने सैनिकों को पीछे हटाने और फिर से पेट्रोलिंग शुरू करने के लिए एक नए समझौता पर पहुंचा है। बता दें, यह समझौता देपसांग और डेमचोक इलाकों में पेट्रोलिंग से संबंधित है।
अब तक के आए जानकारी के मुताबिक देपसांग और डेमचोक पर पेट्रोलिंग शुरू की जा चुकी है। जल्द ही दोनों देश अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाना शुरू करेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सैनिकों को पीछे हटाने को मिलिट्री टर्म में डिसइंगेटमेंट कहा जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक कॉन्फ्रेंस में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को कहा कि दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर बनी सहमति से 2020 में पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न हुए तनाव का अब धीरे-धीरे समाधान हो रहा है।
क्या था विवाद?
विदेश सचिव ने कहा कि साल 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की कार्रवाई के बाद यह विवाद पैदा हुआ था। अब इस विवाद का समाधान हो रहा है। भारत चीन के साथ सैन्य स्तर पर और विभिन्न स्तरों पर सैन्य कमांडरों की बैठकों के माध्यम से चर्चा कर रहा है। इन बैठकों के बाद एलएसी के विभिन्न स्थानों पर गतिरोध का समाधान हुआ है। कुछ स्थान ऐसे थे, जहां विवाद अभी खत्म नहीं हो पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
मुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
भारत और चीन के बीच यह समझौता देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने से संबंधित है। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर 2020 में हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिक भी शहीद हो गए थे और चीन के भी कई जवान भी मारे गए थे। बता दें, इंडिया चीन LAC पर यह समझौता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुआ है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेने वाले हैं।
यह भी पढ़ें – रांची RIMS में जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड संग हॉस्टल की छत से लगाई छलांग
