- Hindi News »
- Jharkhand »
- Junior Doctor Commits Suicide In Ranchi Rims Jumps From Hostel Roof With Girlfriend
रांची RIMS में जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड संग हॉस्टल की छत से लगाई छलांग
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
झारखंड के रांची RIMS यानी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में बीते सोमवार को एक जूनियर डॉक्टर ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल के तीसरी मंजील से छलांग लगा दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - पिक्साबे)
रांची : झारखंड के रांची RIMS यानी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को एक जूनियर डॉक्टर ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल के तीसरी मंजील से छलांग लगा दी।
पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकरी देते हुए कहा कि 20 अक्टूबर की देर रात ब्लॉक नंबर 4 छात्रावास से इस घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि RIMS के एक जूनियर डॉक्टर ने अपनी महिला मित्र के साथ छात्रावास की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांद लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बता दें, मृतक की पहचान दूसरे वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र आकाश के रूप में हुई है और उसकी गर्लफ्रेंड को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और जांच के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें – Jharkhand Assembly Elections: कल्पना सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, झूठे वादों में न आने की कही बात
इस सुसाइड के बारे में जानकारी देते हुए RIMS के पीआरओ राजीव रंजन ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर दोनों के मंजिल से कूदने के बाद जोरदार आवाज सुनी। ऐसे में कल रात करीब 10:30 बजे, दूसरे वर्ष का एक ऑर्थोपेडिक छात्र छात्रावास की तीसरी मंजिल से कूद गया। लड़का एक अन्य लड़की के साथ कूदा था, हालांकि, हम उस लड़की के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं जानते हैं जो रिम्स से संबंधित नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि कंधे में चोट लगने वाली महिला ठीक हो गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दो घंटे बाद आकाश की मौत हो गई। महिला खतरे से बाहर है, लेकिन उसके कंधे पर चोटें आई हैं। ऐसी कोई जानलेवा चोट नहीं है। रिम्स अधिकारी ने कहा, “हमें नहीं पता कि यह आत्महत्या थी या नहीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है।
यह भी पढ़ें – Jharkhand Assembly Elections: AJSU ने जारी की 8 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, सुदेश महतो खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Junior doctor commits suicide in ranchi rims jumps from hostel roof with girlfriend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














