INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरार, BJP से मिलीभगत पर माकपा नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब
INDIA Alliance Internal Conflict: 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से पहले माकपा ने खरगे को पत्र लिख कांग्रेस से जवाब मांगा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी से मिलीभगत के आरोपों पर कांग्रेस स्पष्टीकरण दे।
- Written By: अमन मौर्या
राहुल गांधी और पिनाराई विजयन (सोर्स- डिजाइन फोटो/नवभारत)
CPIM Letter To Mallikarjun Kharge: मुख्य विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 8 जून को एक बैठक प्रस्तावित है। बैठक से पहले इसके एक घटक दल और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की पार्टी ने माकपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है कि विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा से मिलीभगत के आरोप पर पार्टी आलाकमान को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, माकपा महासचिव बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र की अन्य कॉपियां ‘इंडिया’ के घटक दलों को भी भेजा है।
कांग्रेस का सुनियोजित अभियान
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए माकपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक सुनियोजित अभियान चलाया। इस दौरान यह दावा किया गया था कि वामपंथ और भाजपा के बीच का एक राजनीतिक समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे आरोप ‘इंडिया’ गठबंधन की भावना के विपरीत है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
BJP से मिलीभगत का आरोप
विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने माकपा के पत्र पर बात करते हुए कहा कि पार्टी महासचिव बेबी ने कांग्रेस को भेजे गए पत्र में यह तर्क दिया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान बार-बार बीजेपी से मिलीभगत के लगाए गए आरोप चुनावी बयानबाजी से बिल्कुल परे है। यह BJP से मुकाबला करने के लिए बनाए गए मुख्य विपक्षी गठबंधन के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Politics: AIADMK के 4 पूर्व मंत्री और DMK नेता टूटे, TVK में हुए शामिल, CM विजय का बढ़ा कुनबा
इंडिया गठबंधन के उद्देश्य पर सवाल
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर वाम नेता ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा और वामपंथ पर मिलीभगत के लगाए गए आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इससे का विपक्षी एकता पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
पत्र में वाम नेता बेबी ने जोर देकर कहा कि 8 जून की होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस नेतृत्व द्वारा माकपा पर लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पत्र में माकपा नेता ने यह भी कहा कि जब तक इन आरोपों पर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता, इंडिया गठबंधन का उद्देश्य सवालों के घेरे में रहेगा।
