दिल्ली में झंडा फहराने पर छिड़ा जंग, LG ने इस नाम का किया समर्थन
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराने पर जंग छिड़ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप कैबिनेट मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने खारिज कर दिया। उन्होंने आप मंत्री कैलाश गहलोत का नाम नॉमिनेट किया है।
- Written By: शानू शर्मा
दिल्ली में झंडा फहराने पर शुरू हुआ जंग
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में झंडा फहराना भी एक नया जंग का कारण बन गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों हिरासत में हैं। जिसकी वजह से यह जिम्मेदारी उन्होंने AAP की कैबिनेट मंत्री आतिशी पर सौंपी थी। हालांकि उनका ये फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को पसंद नहीं आया।
विनय सक्सेना ने आप की जल मंत्री आतिशी के नाम के प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई। उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत का नाम नॉमिनेट किया है। जिसके बाद से एक बार फिर दिल्ली में सियासत गर्मा गई है।
LG पर आतिशी का हमला
LG के इस फैसले पर आतिशी ने विरोध जताते हुए उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि “15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाने और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए तिरंगा झंडा फहराते हैं। देश में 1947 से पहले अंग्रेजों का शासन था। पूरे देश में वह अपनी मर्जी से शासन चलाया करते थे। आज दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने के अधिकार से रोका जा रहा है तो लगता है कि दिल्ली में कोई नए वायसराय आ गए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की जाएगी कुर्सी…सक्सेना चलाएंगे दिल्ली? शाह के घर बैठक और LG के ‘लेटर बम’ ने मचाया उधम
PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग
निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा
यह भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रेनी डॉक्टर मामले की जांच करेगी CBI
उन्होंने कहा कि LG साहब दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोकना चाहते हैं। इससे बड़ी तानाशाही और क्या ही हो सकती है। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि अब यह देखना होगा कि बीजेपी लोकतंत्र के साथ है या तानाशाही के साथ है।
गृह विभाग करता है कार्यक्रम का नेतृत्व
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते हैं। लेकिन इस बार वो तिहाड़ में बंद है। जिसके कारण ये जिम्मेदारी उन्होंने अपनी सबसे होनहार मंत्री को दिया था। स्वातंत्रता दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस और गृह विभाग की निगरानी में होती है।
यह भी पढ़ें- आसाराम बापू इलाज के लिए मिली पैरोल, राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश
सीएम केजरीवाल ने तय किया था नाम
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नाम को फाइनल करने से पहले सीएम केजरीवाल से तिहाड़ में जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद आतिशी के नाम पर ही मोहर लगाया गया था। AAP ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए बताया था आप की कैबिनेट मंत्री आतिशी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल में झंडा फहराएंगी। लेकिन अब आप की ये प्लानिंग भी अब फेल होती नजर आ रही है।
