जश्न-ए-आजादी, अटारी-वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी', देखें Live

Beating the Retreat Ceremony Attari wagah
File Photo: PTI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. भारत की आजादी के 77वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, पंजाब के अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बी.एस.एफ. के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां मौजूद सभी लोग देशभक्ति गाने पर झूम उठे। साथ ही लोगों ने देशभक्ति के गीतों पर नाचते हुए दिखाई दिए। यहां मौजूद लोग लगातार जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

बता दें कि अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत साल 1959 में हुई थी। बीटिंग द रिट्रीट में टकराव के मौके पर भाईचारे और सहयोग का प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के देशों के जवान मार्च करते हैं। इस मौके पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच ये सेरेमनी होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com