- Hindi News »
- India »
- Income Tax Raids Against Lux In West Bengal Tamil Nadu And New Delhi
अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी ‘LUX’ के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, 200 करोड़ कर चोरी का मामला
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नई दिल्ली. भारत में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापेमारी की। यह छापे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित लक्स इंडस्ट्रीज के ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर मारे गए। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई।
सुबह 6 बजे पड़े छापे
जानकारी के मुताबिक कंपनी पर 200 करोड़ रूपये से अधिक की कर चोरी का आरोप है। जिसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह छापेमारी की। IT की टीम ने सुबह 6 बजे तीनों राज्यों में एक साथ छापे मारे। फिलहाल छापेमारी चल रही है।
Income Tax Department is conducting raids on Lux Industries over allegations of tax evasion of more than Rs 200 crores. Search is underway in multiple cities at premises linked to the company including Kolkata. Offices and residences of top officials are covered in the raids:… — ANI (@ANI) September 22, 2023
लक्स का बयान आया सामने
वहीं, आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान लक्स इंडस्ट्रीज का भी बयान सामने आया है। लक्स इंडस्ट्रीज ने कहा, “हम बताना चाहेंगे कि हमारे परिसर में सर्वेक्षण किया जा रहा है और कंपनी अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। हम आगे यह सूचित करना चाहेंगे कि चूंकि सर्वेक्षण अभी पूरा नहीं हुआ है इसलिए हम इसके प्रभाव का आकलन करने में असमर्थ हैं। एक बार सर्वेक्षण समाप्त हो जाने पर, यदि उपरोक्त सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप कोई महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, तो कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों को अपडेट करेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह
एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
होम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
इनसाइडर ट्रेडिंग में लक्स के MD का नाम
गौरतलब है कि लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने साल 1957 में की थी। कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंडरगारमेंट्स बनाती है। पिछले साल शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों पर प्रतिबंध लगाया था इन लोगों में लक्स इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक टोडी के बेटे उदित टोडी का नाम भी शामिल था। उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे। सेबी ने उक्त मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 2.94 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश दिया था।
Income tax raids against lux in west bengal tamil nadu and new delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Sarp Yog 2026: कालसर्प योग का साया, सिंह समेत 4 राशियों के लिए रहेगा भारी; इन उपायों से मिलेगा लाभ
Jun 09, 2026 | 06:53 AMAmeesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
Jun 09, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 जून Live: UNSC में भारत का पाकिस्तान पर हमला, ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ को बताया प्रायोजित झूठ
Jun 09, 2026 | 06:32 AMSiri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
Jun 09, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 9 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपना स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन
Jun 09, 2026 | 06:16 AMजब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jun 09, 2026 | 06:04 AMबैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM













