Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रंगदारी जंगलराज और दादागिरी’, जेपी नड्डा ने बताया राजद का मतलब, कांग्रेस को बताया सत्ता की भूखी

JP Nadda: पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार कि जनता जंगल राज को कभी नहीं भूल सकती है। साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 13, 2025 | 05:33 PM

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP National President JP Nadda :  बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पटना पहुंचें। जेपी नड्डा पार्टी कार्यलय में तैयारियों का जायजा लेंगे और राज्य भाजपा कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा ने पटना में एक समारोह को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कई मुद्दों को लेकर विपक्षी पार्टियों पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की ‘घृणित मानसिकता’ को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को जनता से करारा जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष को ‘गैर-जिम्मेदार’ और ‘सत्ता का भूखा’ करार दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों में ‘असंगतता’ का आरोप लगाया।

‘कांग्रेस की मानसिकता गंदी है’

जेपी नड्डा ने पिछले महीने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में हुई घटना और विपक्षी दल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि, पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए। अब कांग्रेस का नया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि उनकी मानसिकता कितनी गंदी है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आपत्ति जताने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र के बारे में उनके आरोप कभी भी एक जैसे नहीं रहे हैं।

‘बिहार की जनता जंगल राज को कभी नहीं भूल सकती’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, कभी राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले 70 लाख मतदाता जोड़े गए थे, तो कभी वह यह संख्या एक करोड़ बताते हैं। वह 2005 तक राज्य में व्याप्त अराजकता के ‘प्रत्यक्षदर्शी’ रहे हैं। जब भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो स्थिति सुधारी।

नड्डा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजद के शासन में बिहार दोहरे अंकों की विकास दर दर्ज कर रहा है और जो लोग दसवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच पाए, वे इस तथ्य की सराहना नहीं कर सकते। बिहार के लोग जंगल राज को कभी नहीं भूल सकते। लालू प्रसाद के कार्यकाल में यहां के लोग राज्य से पलायन करने को मजबूर हुए थे। मुझे कहना होगा कि राजद भ्रष्टाचार और जंगल राज से जुड़ा है।

राजद का मतलब ‘रंगदारी’, ‘जंगलराज’ और ‘दादागिरी’

जेपी नड्डा ने राजद का मतलब समझते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रंगदारी’, ‘ज’ का मतलब ‘जंगलराज’ और ‘द’ का मतलब ‘दादागिरी’ है। नड्डा ने कहा कि आज मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोग विकास देख रहे हैं। 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज क्या है। 2005 से पहले तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सत्ता समर्थित अपराध की राजनीति थी। आज  सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

ये भी पढ़ें : जहां हुआ PM मोदी का कार्यक्रम…वहीं कांग्रेस ने भरी हुंकार, मणिपुर पर सियासी आर-पार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि जब मोदी सत्ता में आए थे, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और अब देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। नड्डा ने कहा कि इसी तरह अत्यधिक गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई है। मोदी ने 14 करोड़ से अधिक घरों में नल के माध्यम से पानी और चार करोड़ से अधिक गरीब लोगों को आवास प्रदान किया है।

In patna bjp national president jp nadda targeted rjd and congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 05:33 PM

Topics:  

  • JP Nadda
  • Rahul Gandhi
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या है येलो बुक प्रोटोकॉल और ‘कानून’? जिसे फॉलो नहीं करते राहुल गांधी!

2

योगी के मंत्री ने राहुल गांधी को दिखाई अकड़, बेटे ने हंसते हुए मिलाया हाथ- Video

3

‘बिहार की सड़कें खून से लाल…कोमा में नीतीश सरकार’, क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर तेजस्वी का तीखा प्रहार

4

बाप ने रोका काफिला, बेटे ने मीटिंग में मुस्कारते हुए मिलाया हाथ; रायबरेली में सियासत का अनोखा नजारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.