-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- In Allahabad High Court Hearing Today On The Petition Of The Mosque Committee Challenging The Permission For Worship In The Basement
तहखाने में पूजा की इजाजत को चुनौती देने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई आज
- Written By: अक्सा अंसारी

ज्ञानवापी मस्जिद (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आज यानी सोमवार (1 अप्रैल) को ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति (Gyanvapi Mosque Management Committee) की उस याचिका पर सुनवाई की जाएगी जिसमें मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में हिंदुओं को पूजा की अनुमति देने वाले निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) के फैसले को चुनौती दी गई है।
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ आज उच्च न्यायालय के 26 फरवरी के फैसले को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करेगी। यह कमेटी वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के मामलों का प्रबंधन करती है।
ठुकराई जा चुकी है याचिका
उच्च न्यायालय ने कमेटी की याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उसने जिला अदालत के 31 जनवरी के आदेश को चुनौती दी थी। जिला अदालत ने अपने आदेश में हिंदुओं को तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी। उच्च न्यायालय ने 26 फरवरी को मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में स्थित “व्यास तहखाना” के अंदर पूजा पाठ रोकने का उत्तर प्रदेश सरकार का 1993 का निर्णय “अवैध” था।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में सावन के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
पुरानी रंजिश में दुकानदार के साथ मारपीट; पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं की FIR
हनुमानगढ़ी मंदिर मुस्लिम ने बनवाया…यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
मुस्लिम समुदाय का आर्थिक सहयोग स्वीकार नहीं: फलाहारी महाराज ने ट्रस्ट से मांगा विवरण, गोविंद देव को लिखा पत्र
उसने कहा था कि पूजा-पाठ को “बिना किसी लिखित आदेश के राज्य की अवैध कार्रवाई” द्वारा रोक दिया गया था और मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा दायर दो अपील खारिज कर दी थीं। कमेटी ने अपनी एक अपील में वाराणसी जिला न्यायाधीश के 17 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें जिला मजिस्ट्रेट को “व्यास तहखाने” का ‘रिसीवर’ नियुक्त किया गया था जबकि कमेटी ने दूसरी याचिका में 31 जनवरी के आदेश को चुनौती दी थी जिसके द्वारा न्यायाधीश ने वहां ‘पूजा’ करने की अनुमति दी थी।
जिला अदालत ने 31 जनवरी को फैसला सुनाया था कि एक हिंदू पुजारी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में मूर्तियों की पूजा कर सकता है। अब पूजा-अर्चना काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा नामित एक हिंदू पुजारी और याचिकाकर्ता शैलेन्द्र कुमार पाठक द्वारा की जा रही है।
ये है मामला
पाठक का दावा है कि उनके नाना सोमनाथ व्यास, जो एक पुजारी भी थे, उन्होंने ने दिसंबर 1993 तक तहखाने में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने कहा था कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में पूजा रोक दी गई थी।
निचली अदालत में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्ता की बात का विरोध किया था। उसने कहा था कि तहखाने में कोई मूर्ति मौजूद नहीं थी और इसलिए, 1993 तक वहां पूजा करने का कोई सवाल ही नहीं था। मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्ता के इस दावे का भी खंडन किया था कि तहखाना उनके नाना के नियंत्रण में था। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी तहखाने पर उनके परिवार का नियंत्रण था।
In allahabad high court hearing today on the petition of the mosque committee challenging the permission for worship in the basement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 17, 2026 | 06:40 PMवाराणसी में सावन के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Jul 17, 2026 | 06:38 PMUPI पर फिर लग सकता है चार्ज, क्या Google Pay-PhonePe से पेमेंट करना होगा महंगा?
Jul 17, 2026 | 06:37 PMपंजाब में अपराध और नशे का राज… PM मोदी ने भगवंत मान सरकार पर बोला हमला, जालंधर में गिनाईं विकास योजनाएं
Jul 17, 2026 | 06:31 PMMoney Plant Vastu: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बरसेगा धन दनादन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम
Jul 17, 2026 | 06:27 PMपुरानी रंजिश में दुकानदार के साथ मारपीट; पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं की FIR
Jul 17, 2026 | 06:25 PMकलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला
Jul 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM












