

Money Plant For Wealth And Prosperity: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग तरह -तरह के पेड़-पौधे लगाना पसंद करते है। खासतौर पर, मनी प्लांट को लगाना ज्यादा पसंद करते है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। ये पौधा घर की शोभा भी बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को लगाने से घर में सराकात्मक उर्जा निरंतर बनी रहती है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर भ्रम में रहते हैं कि क्या मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर लगाना सही है या नहीं? आइए जानते इन नियमों के बारे में-
वास्तु के अनुसार, कुछ पौधों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, जबकि कुछ पौधों को मेनगेट पर लगाने की मनाही होती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन, संपदा, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
इसे घर या ऑफिस में लगाना लाभकारी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, आर्थिक उन्नति और सफलता के लिए मनी प्लांट का सही दिशा और सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। मुख्य द्वार पर लगा मनी प्लांट घर में धन-धान्य भी बढ़ाता है। हालांकि ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के ठीक सामने मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए। इसे गेट के बगल या दीवार के सहारे रखें ताकि आने-जाने में किसी तरह की बाधा नहीं हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर की उत्तर या दक्षिण-पूर्ण दिशा (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ होता है। अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर है, तो इसे वहां पर लगाना अच्छा माना जाता है।
अगर मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर नहीं है तो उत्तर दिशा वाली बालकनी, दरवाजे या खिड़की के पास इसे रखा जा सकता है। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत होती है।
मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर चढ़े। अगर आपके मनी प्लांट की बेल लटक रही है, तो उसको ऊपर की ओर कर दें। पौधे की सूखी हुई पत्तियां तुरंत हटा दें. सूखी पीली पड़ी पत्तियां नकारात्मकता का संकेत मानी जाती है।
अगर आपने मनी प्लांट बोतल में रखा हुआ है या रखने वाले हैं, तो उसका पानी हर सप्ताह बदलते रहें। मनी प्लांट को किसी बाहरी व्यक्ति की नजर से बचाएं। इसको घर के भीतर या बालकनी में ऐसी जगह पर रखें, जहां इस पर किसी की सीधी नजर न पड़े।