दिखने लगा हेली गुब्बी वॉल्कैनो ब्लास्ट का असर, Air india ने कई अंतरराष्ट्रीय-घरेलू उड़ानें की रद्द
Heli Gubbi Volcano Blast: हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सावधानी बरतते हुए, एयर इंडिया ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे परिचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Air India cancels International and Domestic flights: हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद, एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द कर दी हैं। कंपनी ने बताया कि जिन विमानों ने प्रभावित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी थी, उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है, जिसके कारण उड़ान संचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ है।
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक एडवाइजरी जारी करते हुए इस निर्णय को मजबूरी में लिया गया बताया और यात्रियों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। कंपनी ने उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया।
रद्द की गई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यह एक अप्रत्याशित और उनके नियंत्रण से बाहर की स्थिति है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। कंपनी ने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही उड़ानें पुनः शुरू कर दी जाएंगी और सभी प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द नई बुकिंग की जानकारी दी जाएगी। ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित हुए विमानों की सुरक्षा जांच के कारण एयर इंडिया को 24 और 25 नवंबर को कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
24 नवंबर को रद्द हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:
• एआई 106- न्यूर्क से दिल्ली
• एआई 102- न्यूयॉर्क से दिल्ली
• एआई 2204- दुबई से हैदराबाद
• एआई 2290- दोहा से मुंबई
• एआई 2212- दुबई से चेन्नई
• एआई 2250- दम्माम से मुंबई
• एआई 2284- दोहा से दिल्ली
Ash cloud from Ethiopia’s Hayli Gubbi volcano disrupts major international flights from Delhi Read @ANI Story I https://t.co/NoPnKNTuSF#AshCloud #Ethiopia #HayliGubbi #Volcano #InternationalFlights #delhirains pic.twitter.com/hRUXSzNO4o — ANI Digital (@ani_digital) November 25, 2025
25 नवंबर को रद्द हुई घरेलू उड़ानें:
• एआई 2822- चेन्नई से मुंबई
• एआई 2466- हैदराबाद से दिल्ली
• एआई 2444 / 2445- मुंबई–हैदराबाद-मुंबई
• एआई 2471 / 2472- मुंबई–कोलकाता-मुंबई
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर उड़ानें रद्द होने पर निराशा व्यक्त की, हालांकि अधिकांश ने सुरक्षा को प्राथमिकता देने के एयर इंडिया के फैसले का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, काली राख का जहरीला गुबार पहुंचा भारत, DGCA ने जारी किया SIGMET अलर्ट
यात्रियों के लिए सहायता और वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया की ग्राउंड टीम लगातार यात्रियों को उनकी यात्रा स्थिति की जानकारी दे रही है और उन्हें तुरंत सहायता प्रदान कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर होटल ठहराव की व्यवस्था भी की जा रही है, और जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है।
