Weather Update: कई राज्यों में मचेगा हाहाकार! IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार, 19 जुलाई के लिए देश के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानिए इनमें कौन-कौन से राज्य शामिल हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार, 19 जुलाई के लिए देश के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण उमस बरकरार है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो आज आईएमडी ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, यानी शनिवार को मानसून के सक्रिय होने का असर यूपी में देखने को मिलेगा। यहां कई इलाकों में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रयागराज, बलिया, बरेली, आगरा, झांसी, कानपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
MP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
Today Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान
उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल के नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शनिवार को राज्य में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अन्य इलाकों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 जुलाई को केरल में अत्यधिक भारी वर्षा के अनुमान के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में 19 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: हिमाचल में भारी तबाही, UP में उफान पर नदियां, IMD का अलर्ट जारी
इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के साथ साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप शामिल हैं।
