Weather Update: कई राज्यों में आसमान से बरसेगी तबाही! IMD ने जारी किया अलर्ट

India Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार 16 जुलाई को कई राज्यों में बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, यूपी, राजस्थान और पूर्वी भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Heavy Rain Alert
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Update: देशभर में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में सात दिनों तक बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

तमाम राज्यों में मानसूनी झमाझम के बीच कई राज्य ऐसे भी हैं जहाँ बारिश की कमी है। दिल्ली में एक-दो दिन के अंतराल पर बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार के ज़्यादातर इलाकों में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यूपी में कम बारिश किसानों की चिंता का सबब भी बनी हुई है। लेकिन आज उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश!

आईएमडी के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में 17 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 17 जुलाई से 21 जुलाई तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

स्काईमेट ने भी किया अलर्ट

स्काईमेट के अनुसार, आज (16 जुलाई) के मौसम की बात करें तो पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी होगी झमाझम

दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, और केरल भी में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। यहां कई इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com